लाइव टीवी

Weather Update: पुणे में गर्मी से हाल बेहाल, तापमान 42 पार, दस जिलों में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी 

Updated Mar 29, 2022 | 15:40 IST

Pune Weather Update: महाराष्ट्र में गर्मी का कहर जारी है। पुणे के अकोला में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने दस जिलों में लू को लेकर 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
पुणे में गर्मी से हाल बेहाल, तापमान 42 पार
मुख्य बातें
  • पुणे में गर्मी से हाल बेहाल
  • दस जिलों में लू को लेकर 'येलो अलर्ट' जारी 
  • अकोला में अधिकतम तापमान 42 डिग्री रिकॉर्ड 

Pune Weather Update: महाराष्ट्र में मार्च के महीने में ही भीषण गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दो दिन राज्य के मुंबई सहित कई जगहों पर भीषण गर्मी का अनुमान जताया है। लोग गर्मी की तपिश से परेशान हो सकते हैं। मौसम विभाग ने लू को लेकर भी चेतावनी जारी की है। मंगलवार यानि आज से लू चलने की आशंका है। अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के दस जिलों में लू को लेकर 'येलो अलर्ट' जारी किया है। इस बीच, मुंबई और ठाणे में आर्द्रता बढ़कर 90 प्रतिशत हो गई, जिससे रविवार को पूरे दिन भारी बारिश हुई। ठाणे में तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया था। अकोला में अधिकतम तापमान 42 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पुणे में आज अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 'मध्यम' श्रेणी में 140 दर्ज किया गया है।

नागपुर: नागपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा। वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक 119 है, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।

नासिक: नासिक में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यहां भी मौसम साफ रहेगा। वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में 79 है।

औरंगाबाद: औरंगाबाद में आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम साफ रहेगा। वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में 70 है।

राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में 28 से 31 मार्च तक गर्म हवाएं चल रही हैं। इसलिए अधिकतम तापमान औसतन 40 से 41 डिग्री तक जाने की संभावना है। इस बीच, पिछले 24 घंटों में मध्य महाराष्ट्र में कम बारिश हुई, जबकि कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा और विदर्भ में शुष्क मौसम बना रहा। विदर्भ में कहीं-कहीं तापमान में काफी वृद्धि हुई है। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कई हिस्सों में भी तापमान में वृद्धि हुई थी।

इन जिलों में लू का यलो अलर्ट

जलगांव (29 से 31 मार्च), नगर (29 से 31 मार्च), जालना (29 से 31 मार्च), परभणी (29 से 31 मार्च), हिंगोली (29 से 31 मार्च), अकोला (28 से 30 मार्च), अमरावती ( 28) से 30 मार्च) वाशिम (28 से 30 मार्च), यवतमाल (28 से 30 मार्च)।