लाइव टीवी

पंजाबी फिल्म सुर्खी बिंदी का नया गाना 'डिमांदा' आउट, दिखी सरगुन मेहता-गुरनाम भुल्लर की रोमांटिक केमिस्ट्री

Updated Aug 21, 2019 | 17:59 IST |

सरगुन मेहता और गुरनाम भुल्लर की पंजाबी फिल्म सुर्खी बिंदी इन दिनों काफी चर्चा में है। हाल ही में फिल्म का गाना 'डिमांदा' रिलीज हुआ है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Surkhi Bindi song Demanda
मुख्य बातें
  • पंजाबी फिल्म सुर्खी बिंदा का गाना 'डिमांदा' रिलीज हो गया है
  • इसमें लीड जोड़ी सरगुन मेहता और गुरनाम भुल्लर डांस करते हुए दिख रहे हैं
  • सुर्खी बिंदी 30 अगस्त को रिलीज होने वाली है

बॉलीवुड के साथ-साथ इन दिनों पंजाबी फिल्मों का भी क्रेज बढ़ता जा रहा है। पंजाबी सिनेमा धीरे-धीरे अपने पैर पसारता जा रहा है। पंजाबी गानों के साथ-साथ आजकल पंजाबी फिल्मों को भी बहुत पसंद किया जाने लगा है। जल्द ही एक नई रोमांटिक-कॉमेडी पंजाबी फिल्म सुर्खी बिंदी आने वाली है। जिसमें पंजाबी सिनेमा के पॉपुलर स्टार्स सरगुन मेहता और गुरनाम भुल्लर नजर आएंगे।

हाल ही में सुर्खी बिंदी का नया पंजाबी गाना 'डिमांदा' रिलीज हुआ है। 3 मिनट 33 सेकंड लंबे इस गाने की शुरुआत में सरगुन और गुरनाम कार से आते हुए दिखाई देते हैं। गाने में जहां पंजाबी मुंडे गुरनाम बेहद स्मार्ट लग रहे हैं, वहीं सरगुन भी अपनी हॉटनेस से उन्हें पूरी टक्कर दे रही हैं। खास बात ये है कि इस गाने को खुद गुरनाम ने ही गाया है। वहीं इसके मस्ती भरे बोल विकी धालीवाल ने लिखे हैं। 

इस गाने में सरगुन और गुरनाम पंजाबी धुन पर डांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं। ये पंजाबी गाना आते ही वायरल हो गया है। अभी तक 'डिमांदा' को चार लाख 39 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इससे पहले सुर्खी बिंदी का गाना 'परियां' रिलीज हुआ था। उसे भी फैंस का भरपूर प्यार मिला था।

आपको बता दें कि सरगुन और गुरनाम पहली बार बड़ी स्क्रीन पर साथ नजर आने वाले हैं। उनकी फ्रेश जोड़ी को देखने के लिए फैंस अभी से बेताब हैं। गुरनाम ने मार्च में रिलीज फिल्म 'गुड्डियां पटोले' से एक्टिंग में डेब्यू किया था। सुर्खी बिंदी को विजय कुमार अरोड़ा ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म 30 अगस्त 2019 को रिलीज होगी।