लाइव टीवी

Himmat Sandhu New Punjabi song: रिलीज हुआ नया पंजाबी गाना, दर्शकों पर छाया हिम्मत संधू का जादू

Updated Mar 05, 2020 | 17:28 IST |

Himmat Sandhu New Punjabi song: हिम्मत संधू का गाना 'राजधानी' रिलीज हो गया है जो दर्शक को खूब पसंद आ रहा है। रिलीज के बाद से ही ये गाना यू-्टूयब पर छा गया है।

Loading ...

Himmat Sandhu New Punjabi song: पंजाबी गानों का क्रेज दर्शकों में बढ़ता जा रहा है और यही वजह है कि हिम्मत संधू और दीप सिधू का नया गाना रिलीज होते ही छा गया है। हाल ही में रिलीज हुआ ये गाना 'राजधानी' दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है और इसे काफी देखा जा रहा है। हिम्मत संधू गाने के इस वीडियो में अपने दोस्तों के साथ टशन दिखाते नजर आ रहे हैं। इस गाने में हिम्मत संधू का टशन और उनका लुक दोनों ही शानदार हैं। बता दें कि इस गाने को खुद हिम्मत संधू ने गाया है और इसके बोल गिल रौंटा ने दिए हैं। तो वहीं इसको म्यूजिक लाडी गिल ने दिया है। 'राजधानी' गाने को डायरेक्ट प्रमोद शर्मा राना ने किया है। आप भी देखें वायरल हो रहा ये वीडियो।