लाइव टीवी

Honey Singh Song Loca: हनी स‍िंह का नया गाना सुन बॉडी होगी पूरी स्‍पिन, लेकिन ये बात कर देगी हैरान

Updated Mar 03, 2020 | 12:55 IST |

Honey Singh New Song Loca: रैपर-स‍िंगर हनी सिंह अपना नया गाना लोका लेकर आए हैं। गाना अच्‍छा है और डांस स्‍टेप्‍स भी। लेकिन एक बात आपको हैरान कर देगी।

Loading ...

हनी सिंह का नया गाना लोका र‍िलीज हो गया है ज‍िसमें रैपर और स‍िंगर अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं। गाने के वीड‍ियो में हनी सिंह यॉट पर लड़क‍ियों से घ‍िरे दिख रहे हैं। इसे दुबई की खास लोकेशंस पर शूट क‍िया गया है और व‍िजुअल्‍स कमाल के हैं। वहीं डांस स्‍टेप्‍स भी अच्‍छे हैं और काफी लोग इसे कॉपी भी करेंगे। गाने की बात करें तो इसमें हनी सिंह की पुरानी छाप साफ महसूस होगी जिसमें फनी और थोड़े चीप शब्‍दों का इस्‍तेमाल करके र‍िदम क्र‍िएट की गई है। 3 मिनट 39 सेकंड के इस वीडियो को आप एक दो बार आराम से देख सकते हैं। लेकिन जो बात आपको हैरान करेगी, वो है हनी सिंह का लुक। कभी शानदार बॉडी और टाइट कपड़ों में द‍िखने वाले हनी सिंह इस वीड‍ियो में बहुत वजनदार द‍िख रहे हैं और कपड़े भी उन्‍होंने खासे लूज पहने हैं। खैर उनका लुक फैन्‍स को थोड़ा झटका दे सकता है मगर गाना तो उनको झूमने को मजबूर करने वाला ही है।