लाइव टीवी

Punjabi Song 2021: सुखबीर सिंह ने रिलीज किया नया पंजाबी गाना, सोशल मीडिया पर मचा रहा धूम

Updated Jan 09, 2021 | 17:55 IST |

Sukhbir Singh Punjabi DJ 2021: बहुत दिनों बाद पंजाबी सिंगर सुखबीर ने अपना नया गाना नचदी रिलीज किया है। इस गाने को अब तक 4.9 मिलीयन व्यूज मिल चुके हैं....

Loading ...

जाने-माने सिंगर सुखबीर सिंह का बहुत दिनों बाद नया गाना नचदी रिलीज हुआ है। इस गाने में सुखबीर बहुत एनर्जेटिक नजर आ रहे हैं जिनका साथ अर्जुन ने दिया है। अर्जुन एक बहुत ही मशहूर रैपर हैं जिनके गाने आपने तो सुने ही होंगे। दोनों उम्दा कलाकारों के नाम से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह गाना कितना बेहतरीन होगा। नचदी गाने में सुखबीर सिंह ने जमकर भांगड़ा किया है और वह अपने सिगनेचर स्टाइल में कहर ढा रहे हैं। अर्जुन का रैप नचदी गाने में बहुत जबरदस्त है जिसको आप लोगों को जरूर सुनना चाहिए। इस गाने को सुखबीर ने पहले एल्बम के तौर पर रिलीज किया था लेकिन लॉकडाउन के समय उन्होंने सोचा कि इस गाने को एक नया रंग रूप देकर वापस रिलीज करना चाहिए। साल 2021 की शुरुआत में शुभ काम करते हुए सुखबीर सिंह ने अपना यह गाना रिलीज किया है जिसे सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है वहीं यूट्यूब पर इस गाने को 4.9 मिलीयन व्यूज मिल चुके हैं। ‌आपको बता दें इस गाने को सुखबीर सिंह ने ही कंपोज किया है और म्यूजिक दिया है। आप सुखबीर सिंह और अर्जुन का नया गाना नचदी यहां सुन सकते हैं।