लाइव टीवी

Corona Lockdown song: पंजाबी सिंगर सिंगा का ये गाना वायरस की तरह हो रहा है वायरल, देखें गाना 'लॉकडाउन'

Updated Apr 04, 2020 | 14:05 IST |

Corona Lockdown song: कोरोना पर कई गाने अबतक रिलीज हो चुके हैं लेकिन पंजाबी सिंगर सिंगा का ये गाना बहुत ही अलग है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

Loading ...

Corona Lockdown song: कोरोना से पुरी दुनिया मे कोहराम मचा हुआ है। हजारों लोग बेमौत मारे गये हैं। जिंदगी सहमी हुई है। लोग डरे हुए
हैं। खतरा इतना बड़ा है कि पूरे देश में लॉकडाउन है। कोरोना से बचने के लिए लोगों ने खुद को अपने घरों में कैद कर लिया है। लॉकडाउन के इसी हालात को अपने गाने- 'लॉकडाउन' के जरीए दुनिया के सामने रखा है पंजाबी सिंगर सिंगा ने। अपने इस गाने में सिंगा ने पंजाब के अलग - अलग कहानी को ब्यान किया है जहां लॉकडाउन के बीच लोगों की जिंदगी कोरोना से लड़ रही है। सिंगा का ये गाना बेहद दिलचस्प है गाने को सुनने के बाद ही लॉकडाउन की अलग अलग तस्‍वीरें जहन में घुमने लगती हैं। सोशल मीडिया पर ये गाना बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक इस गाने को 772,231  बार देखा जा चुका है। गाने को सिंगा ने खुद गाया है और इसके बोल भी उन्होंने खुद ही लिखे हैं। गाने को म्यूजिक एल्ज फजिलका ने दिया है।