लाइव टीवी

Harvi Sandhu New Song: शहनाज गिल के प्यार में टूटा पंजाबी सिंगर हार्वी संधू का दिल, देखें ये वीडियो

Updated Jun 06, 2020 | 10:55 IST |

Harvi Sandhu New Song: पंजाबी सिंगर हार्वी संधू के गाने खूब पॉपुलर होते हैं। उनके गाने रिलीज होते ही दर्शकों के फेवरेट गानों के लिस्ट में शुमार हो जाते हैं। अब हार्वी संधू नए गाने को भी लोग खूब देख रहें हैं।

Loading ...

Harvi Sandhu New Song: हार्वी संधू के गानों को दर्शक खूब पसंद करते हैं। हार्वी संधू पहले ही कई गानों- गोली, बैनर, लो गेयर और अलोन से युवाओं के दिलों पर राज करते हैं। अब हाल ही वो एक और नया गाना लेकर आए हैं, जिसक नाम है- 'हाइट स्टोरी'।

गाने के वीडियो में हार्वी संधू के साथ शहनाज गिल भी हैं। गानें में हार्वी संधू और शहनाज गिल की लव स्टोरी को दिखाया गया है। गर्लफ्रेंड बनी शहनाज के घर छोड़ कर चले जाने के बाद हार्वी संधू काफी परेशान रहते हैं।

हमेशा की ही तरह इस गाने में भी शहनाज गिल बला की खूबसूरत लग रही हैं। तो वहीं हार्वी संधू का अशिकाना अंदाज पंजाबी गानों को पसंद करने वाले लोगों को दीवाना बना देगा। बता दें कि इस गाने के बोल तरण ने लिखे हैं। संगीत लक्की नागरा का है।