लाइव टीवी

New Punjabi Song: दर्शकों के दिलों पर छाया पंजाबी सिंगर सिमरत सिंह का नया गाना, देखें वीडियो

Updated Jun 24, 2020 | 15:38 IST |

Simrat Singh New Song: पंजाबी सिंगर सिमरत सिंह का हालिया रिलीज गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। दर्शक इस गाने की काफी तारीफ कर रहें हैं। यूट्यब पर ये गाना तेजी से वायरल हो रहा है।

Loading ...

Simrat Singh New Song: दर्शकों में रीजनल गानों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है और उन्हें हरियाणी, भोजपुरी और पंजाबी गाने भी बहुत पसंद आते हैं। यही वजह है कि ये गाने रिलीज के साथ ही वायरल हो जाते हैं। हाल ही में पंजाबी सिंगर सिमरत सिंह का एक नया गाना रिलीज हुआ है। गाने का नाम है 'वे जत्ती'। गाने में सिमरत सिंह के साथ एक्ट्रेस प्रगति भी हैं। गाने के वीडियो में दो प्रेमियों के नोंकझोंक को दिखाया गया है। गाना में एक दूसरे से रूठते और एक दूसरे को मनाते हुए नजर आते हैं। गाने का बोल बेहद ही खूबसूरत हैं और दोनों ने अपनी एक्टिंग से इस गाने में चार चांद लगा दिए हैं। दोनों की केमिस्ट्री भी गाने में शानदार लग रही है। आपको बता दें इस गाने के बोल मार्विक ने लिखे हैं। गाने का संगीत एवी का है।