लाइव टीवी

आज का राशिफल 06 सितंबर 2020: आज बजरंगबाण का पाठ करें तुला राशि के जातक, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Updated Sep 06, 2020 | 06:28 IST

आज का राशिफल, 06 सितंबर 2020: सिंह राशि वालों के आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। धनु राशि के जातकों के व्यवसाय में संघर्ष के संकेत हैं। जानें कैसा रहेगा आपका दिन...

Loading ...
आज का राशिफल Today rashifal 06 September, 2020
मुख्य बातें
  • आज वृष राशि वालों का हो सकता है धन व्यय।
  • गणेश की पूजा करते रहें कन्या राशि के जातक।
  • धनु राशि के जातक स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज अश्वनी नक्षत्र है। चन्द्रमा मेष राशि में है। सूर्य सिंह राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। तुला तथा कुंभ राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर व मीन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 06 सितंबर का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: चन्द्रमा आज इसी राशि में है। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल रंग शुभ है। चन्द्रमा व शुक्र का प्रभाव भी शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज चन्द्रमा मन को थोड़ा चंचल बनाएगा। धन का व्यय कुछ ज्यादा ही हो सकता है। शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण व्यवसाय सफल रहेगा। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। सफेद रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: व्यवसाय में प्रगति होगी। जॉब संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नीला रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आज का दिन जॉब में थोड़े संघर्ष का है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। सफेद रंग शुभ है। संतान को सफलता प्राप्त होगा।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य व चन्द्रमा आज आपको व्यवसाय में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: व्यवसाय में शुभ लाभ से प्रसन्नता होगी। चन्द्रमा आज धार्मिक अनुष्ठान करवा सकता है। स्वास्थ्य से कष्ट सम्भव है। गणेश की पूजा करते रहें। नीला व सफेद रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: व्यवसाय को लेकर थोड़ी निराशा रहेगी। जॉब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए बजरंगबाण का पाठ करें। आज मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज मंगल व चन्द्रमा गोचर के करण व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें। भूमि या मकान क्रय करने के संकेत हैं।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज जॉब में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में संघर्ष के संकेत हैं। लाल रंग शुभ है। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। पिता से लाभ मिलेगा। नील रंग शुभ है। घर पर ही कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान सकते हैं। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज अति व्यस्त रहेंगे। सुंदरकांड का पाठ करें। हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। युवा प्यार के मामले में बहुत ही भावुक हो सकते हैं। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा।

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज धन का आगमन होगा। व्यवसाय में संघर्ष के संकेत हैं। आज अपनी हेल्थ से भी परेशान रह सकते हैं। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat