लाइव टीवी

आज का राशिफल 08 अक्टूबर 2020: पढ़ें आज का राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

Updated Oct 08, 2020 | 02:00 IST

आज का राशिफल 08 अक्टूबर 2020: गुरुवार को चंद्रमा वृष राशि में मौजूद रहेंगे और इस दौरान सिंह, मिथुन और कुंभ राशि के लिए व्यवसाय और जॉब की दिशा में सफलता के योग हैं।

Loading ...
08 अक्टूबर 2020 का राशिफल
मुख्य बातें
  • मृगशिरा नक्षत्र के बीच वृष राशि में रहेंगे चन्द्रमा
  • सिंह राशि के जातकों को जॉब पाने में मिलेगी अपेक्षित सफलता
  • मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति

आज का राशिफल 08 अक्टूबर 2020: आज चन्द्रमा वृष राशि में रहेंगे। मृगशिरा नक्षत्र है। आज मेष व तुला राशि के जातकों को जॉब में सफलता मिलेगी। उनको प्रोमोशन का प्रयास करना चाहिए। मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। आज के ग्रह गोचर का लाभ वृष व तुला राशि के जातकों को कुछ ज्यादा ही मिल रहा है। सिंह राशि के छात्र जॉब प्राप्त करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

1. मेष- आज आप जॉब में अपने कार्य का लाभ लेंगे। व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष है छात्र अपने आत्मबल को कम मत होने दें। हेल्थ के प्रति कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है। पीला रंग शुभ है।

2. वृष- आज जॉब में चन्द्रमा व शुक्र गोचर लाभ प्रदान करेंगे। धन का आगमन होगा। किसी नयी कार्य योजना को विस्तार देंगे। सफेद रंग शुभ है। श्री  सूक्त का पाठ करें।

3. मिथुन- बुध व चन्द्रमा के प्रभाव से वाणी व मैनेजमेंट स्किल से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। हरा रंग शुभ है। गेहूं दान करें। 

4. कर्क- गुरु व चन्द्रमा छात्रों को सफलता देगा। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद रंग शुभ है। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। चावल का दान करें।विवादों से बचने का प्रयास करें।

5. सिंह- किसी कर्क या मीन राशि के मित्र की सहायता से कार्य बनेंगे। व्यवसाय में सफलता से खुश रहेंगे। गायत्री मंत्र पढ़ें। पीला रंग शुभ है। आईटी व मीडिया से जुड़े लोग सफल रहेंगे।

6. कन्या-  आज धर्म से जुड़े कार्यों में व्यस्त रहेंगे।व्यवसाय में किसी रुके धन के आगमन से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञों को लाभ प्राप्त होगा। बजरंगबाण का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

7. तुला- आज यात्रा से बचें। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करना बेहतर होगा। सफेद रंग शुभ है। राजनीति से जुड़े लोगों के लियेे आज लाभप्रद दिवस है। 

8. वृश्चिक- शिक्षा में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धन की प्राप्ति से खुश रहेंगे। पीला रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

9. धनु- आज लंबी दूरी की यात्रा से बचें।अपने आत्मबल को बनाए रखें।पीला रंग शुभ है। अन्न  दान करें। संतान के विवाह सम्बन्धी कोई भी नया निर्णय सोच समझकर ही लें।

10. मकर- आज छात्र शिक्षा में सफल रहेंगे ।अपनी आध्यात्मिक सोच को नई सकारात्मक दिशा देंगे। जमीन या मकान क्रय करने का विचार बनेगा। हरा व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

11. कुम्भ- आज का दिन सफलता का है। व्यवसाय सम्बन्धित  कोई रुका कार्य पूर्ण सकता है। माता का आशीर्वाद लाभप्रद है।नीला रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

12. मीन- अपने आपको विवादों से दूर रखें। धन की प्राप्ति होगी। हेल्थ में प्रोग्रेस है। सिद्धिकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat