लाइव टीवी

आज का राशिफल 1 दिसंबर 2020: वृष-मकर राशि के जातक करेंगे धन की प्राप्ति, मीन के लिए पीला रंग शुभ, जानिए राशिफल

Updated Dec 01, 2020 | 06:00 IST

आज का राशिफल, 1 दिसंबर 2020: आज वृष राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मिथुन व कन्या राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। जानें कैसा रहेगा आपका दिन।

Loading ...
aaj ka rashifal 1 december 2020
मुख्य बातें
  • सूर्योदय के समय चन्द्रमा वृष राशि में है व रोहिणी नक्षत्र है।
  • शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।
  • आज वृष राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज से मृगशिरा माह प्रारम्भ है। आज प्रतिपदा है। सूर्योदय के समय चन्द्रमा वृष राशि में है व रोहिणी नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज वृष राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मिथुन व कन्या राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 1 दिसंबर का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज व्यवसाय में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। छात्र प्रोग्रेस करेंगे।सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन आईटी व बैंकिंग जॉब के लिए सफलता का है।धन का आगमन हो सकता है। धार्मिक कार्यों  की तरफ अग्रसर होंगे। हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज  का दिन मंगलमय है। जॉब में परिवर्तन सम्बन्धी निर्णय अभी मत लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। नीला रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: लंबी दूरी की यात्रा के पहले विचार करें। व्यवसाय में लाभान्वित होंगे। धन के ज्यादा व्यय पर ध्यान दें। लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today:  जॉब व व्यवसाय में सफलता है। हेल्थ के प्रति सचेत रहें। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त बार पाठ करें। अन्न दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today:  बुध,शनि व चन्द्र गोचर जॉब के लिए अनुकूल हैं। आर्थिक लाभ से प्रसन्नता होगी। गुरु व चन्द्र गोचर शिक्षा में लाभ दे सकता है। आसमानी रंग शुभ है। 


7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज का दिन धार्मिक कार्यों को पूर्ण करने का है। रिश्तों में तनाव संभव है।हनुमानबाहुक का पाठ करें। नीला व सफेद रंग शुभ है। वाहन प्रयोग के प्रति सावधानी बरतें। 

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज गुरु व मंगल गोचर जॉब में सफलता देगा। आपका आत्मबल बढ़ेगा।रियल स्टेट से जुड़े लोग लाभन्वित होंगे। नारंगी शुभ है।                    

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज गुरु,शुक्र व चन्द्र के शुभ प्रभाव से व्यवसाय व जॉब  में सफलता की प्राप्ति होगी।यात्रा के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। बंगलामुखी मंत्र का जप करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today:  जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति का समय है। पिता के आशीर्वाद से अचानक कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। आसमानी रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय के लिए प्रगति का है। जॉब में थोड़ा तनाव है। दुर्गासप्तशती में सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें ।हरा व सफेद रंग शुभ है।तिल का दान करें।

 12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today:  आज धन के व्यय पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय में किसी नए कार्य का आरंभ हो सकता है।जॉब में प्रोग्रेस है। पीला रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat