लाइव टीवी

आज का राशिफल 10 सितंबर 2020: तुला राशि के जातकों को मिल सकता है धन, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Updated Sep 10, 2020 | 06:11 IST

आज का राशिफल, 10 सितंबर 2020: कर्क राशि वालों के परिवार में किसी बात को लेकर तनाव रह सकता है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें वृष्चिक राशि के जातक। जानें कैसा रहेगा आपका दिन।

Loading ...
आज का राशिफल Today rashifal 10 September, 2020
मुख्य बातें
  • श्री बजरंगबाण का पाठ करें धनु राशि के जातक।
  • मीन राशि वाले करें भगवान विष्णु जी की उपासना।
  • खानपान में लापरवाही से बचें कन्या राशि के लोग।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज चन्द्रमा शुक्र प्रधान वृष राशि में है। आज रोहिणी नक्षत्र है।सूर्य अभी अपनी राशि सिंह में ही गोचर कर रहा है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज वृष व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कुंभ व मकर राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व धनु राशि के जातक हेल्थ के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 10 सितंबर का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में नवीन अवसर मिल सकता है। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। नेत्र विकार की संभावना है। पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन जॉब व व्यवसाय में सफलता का है। धन का व्यय कुछ ज्यादा ही हो सकता है। व्यवसाय में विकास की तरफ अग्रसर होंगे। नीला रंग शुभ है। 

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: जॉब से संबंधित कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। उसके प्रति कोई भी लापरवाही ना करें। अन्न का दान करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आज व्यवसाय को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल रंग शुभ है। पिता का सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव मिल सकता है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय से लाभ मिलेगा। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गुड़ दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज किसी मित्र के आगमन से प्रसन्नता होगी। श्री गणेश जी की पूजा करते रहें। हरा रंग शुभ है। मूंग का दान करें। खानपान में लापरवाही से बचें।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। नीला रंग शुभ है। धन का आगमन हो सकता है। चावल दान करें। आज तनाव से बचें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज व्यवसाय में मंगल व चन्द्रमा गोचर सफलता देगा। सफेद रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। जॉब में प्रोग्रेस के संकेत हैं। लाल रंग शुभ है। श्री बजरंगबाण का पाठ करें। अन्न का दान करें। 

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा गुजरेगा। धन का व्यय गृह निर्माण संबंधित कार्यों में होगा। हरा रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: जॉब में सफलता मिलेगी। आज हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए। हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष है। श्री सूक्त का पाठ करें। आज उड़द का दान करना श्रेयस्कर है।

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: व्यवसाय से धन का आगमन है। जॉब में थोड़ा तनाव व कार्यों की अधिकता परेशान कर सकती है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें। सफेद रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat