लाइव टीवी

आज का राशिफल 12 फरवरी 2021: कन्या के जातकों के सार्थक रहेंगे जॉब प्रयास, मीन राशि को राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता

Updated Feb 12, 2021 | 05:10 IST

आज का राशिफल, 12 फरवरी 2021: माघ मौनी अमावस्या की पावन तिथि पर आज सूर्य, गुरु और चन्द्रमा मकर राशि में है। जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Loading ...
आज का राशिफल Aaj ka rashifal 12 February 2021
मुख्य बातें
  • आज सूर्योदय के समय धनिष्ठा नक्षत्र व कुम्भ राशि है।
  • आज वृष व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे।
  • कन्या व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal):  आज सूर्योदय के समय धनिष्ठा नक्षत्र व कुम्भ राशि है। आज वृष व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कन्या व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। वृष व कन्या के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। मीन राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 12 फरवरी का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today:  आज व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनावग्रस्त रहेंगे। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। जॉब में कन्या या तुला राशि के अधिकारी से लाभ सम्भावित है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: छात्रों के कॅरियर में प्रगति के मार्ग बनेंगे। बिजनेस प्रोजेक्ट को विस्तार देंगे। धार्मिक अनुष्ठान का मन बनेगा। सफेद व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें। माता का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं।हनुमान जी के मंदिर उनका दर्शन करें व उनकी तीन परिक्रमा करें। हरा व नीला रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today:  छात्रों के लिए सफलता की प्राप्ति का दिवस है। गुरु व चन्द्र गोचर शिक्षा में लाभ दे सकते हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है। आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: राजनीतिज्ञों को सफलता की प्राप्ति हो सकती है। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। लाल व पीला रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: बिजनेस में किसी नवीन प्रोजेक्ट के आगमन से खुश रहेंगे। पिता के आशीर्वाद से लाभ प्राप्त होगा। हनुमान जी के मंदिर में उनका दर्शन करें। हरा व नीला रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा के संकेत हैं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।व्यवसाय में भी उन्नति है।विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। नीला व हरा रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज जॉब व व्यवसाय में सफलता है। किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्नता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। लाल व पीला रंग शुभ है। आज श्री सूक्त का पाठ करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: छात्रों को गुरु व शनि गोचर की इस राशि मे उपस्थिति से लाभ है।पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।आसमानी व हरा रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें।तिल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोई भी लापरवाही बाद में परेशान कर सकती है। व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं। नीला व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today:  छात्र सफल रहेंगे।धन का आगमन होगा। जॉब में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। अन्न का दान करें। 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat