

- सूर्योदय के समय आश्लेषा नक्षत्र है व चन्द्रमा अपनी कर्क राशि में है।
- सूर्य मिथुन में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।
- जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
Aaj Ka Rashifal 12 July 2021: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया के दिन सूर्योदय के समय आश्लेषा नक्षत्र है व चन्द्रमा अपनी कर्क राशि में है।सूर्य मिथुन में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज धनु व कर्क राशि के जातक राजनीति के फील्ड में लाभ कमाएंगे। कर्क व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।
कन्या व मीन के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे।आज मेष व धनु राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।
मेष- आज व्यवसाय सम्बन्धित कोई निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति में रहेंगे। आईटी व मीडिया से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।
वृष- आज आपको जॉब में एक नया चैलेंज मिलने का समय आ गया है। आज असत्य से बचना होगा। बड़े भाई संग व्यवसाय की योजना बन सकती है। नीला व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।
मिथुन- आज जॉब को नई दिशा देंगे। पॉलिटिक्स की नव योजना सफल हो सकती है।सफेद व आसमानी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।
कर्क- चन्द्रमा का इस राशि मे गोचर शुभ है।जॉब में कार्यों की अधिकता से लाभ मिल सकता है।छात्रों को कॅरियर में आशातीत सफलता की प्राप्ति होगी। आज धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है।
सिंह- संतान की उन्नति से खुश रहेंगे। कई रुके कार्य पूर्ण होंगे ।पीला व लाल रंग शुभ है। चन्द्रमा द्वादश है।आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।गाय को गुड़ खिलाएं।
कन्या- आज का दिन आईटी व मीडिया जॉब में सफलता का है।आज गुरु के आशीर्वाद से आनंदित रहेंगे। चन्द्रमा के एकादश गोचर से लाभ प्राप्त होगा। नारंगी व लाल रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।
तुला- आज जॉब से सम्बन्धित कई रुके कार्यों के पूर्ण होने से हर्ष की प्राप्ति होगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ आज के लिए लाभप्रद है।उड़द का दान करें।
वृश्चिक- आज मंगल व चन्द्रमा व्यवसाय में किसी विशेष प्रोजेक्ट को नया आयाम देंगे।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नारंगी व पीला रंग शुभ है। मंगल के द्रव्य गुड़ का दान करें।उच्चाधिकारियों से तनाव सम्भव है।
धनु- आज आईटी व बैंकिंग जॉब के कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। आज कार्यस्थल पर विवादों से बचें। बैगनी व नारंगी रंग शुभ है।
मकर- शनि इसी राशि में है।चन्द्रमा का सप्तम गोचर धार्मिक कार्यों में मन लगाएगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग है।चावल का दान करें।
कुम्भ- बिजनेस में बाधाएं आ सकती हैं।जॉब में प्रगति से सुख मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।जॉब में उच्चाधिकारियों से तनाव मिल सकता है।मसूर का दान करें।
मीन- आज चन्द्रमा का पंचम व गुरु का द्वादश गोचर शुभ है।जॉब में रुके धन की प्राप्ति कर सकते हैं तथा अपने कार्यों को नई दिशा देंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।