लाइव टीवी

आज का राशिफल 14 जनवरी 2021: मेष और मीन राशि के छात्रों को मिलेगा लाभ, ये लोग करेंगे व्यवसाय में प्रगति

Updated Jan 14, 2021 | 04:00 IST

आज का राशिफल, 14 जनवरी 2021: किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज मकर संक्रांति का दिन। यहां जानिए मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन राशि का राशिफल।

Loading ...
आज का राशिफल Today Rashifal 14 January, 2021
मुख्य बातें
  • मकर राशि में शनि के साथ एक माह रहेंगे सूर्य।
  • सफल होंगे मकर व धनु राशि के राजनीतिज्ञ।
  • मेष व मीन राशि के छात्र होंगे लाभान्वित।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज मकर संक्रांति है। आज से सूर्य मकर राशि में शनि के साथ एक माह रहेंगे। अब गुरु, सूर्य व शनि एक साथ मकर राशि में हैं। आज श्रवण नक्षत्र है। मकर का स्वामी शनि है। आज मकर व धनु राशि के राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। मेष व मीन राशि के छात्र लाभान्वित होंगे।

धनु व कुम्भ के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। वृष व मकर के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। पढ़ें अपना 14 जनवरी का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज व्यवसाय सम्बन्धी किसी रुके कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। जॉब में उन्नति से खुश रहेंगे। लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: छात्र अपने कॅरियर की योजना को विस्तार देंगे। आज मकान या जमीन खरीदने का मन बनेगा। हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें। बड़े भाई का सहयोग मिलेगा।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज व्यवसाय को नई दिशा देंगे ।छात्र सफल रहेंगे।जॉब में कुछ नया करने की योजना बनाएंगे। नीला रंग शुभ है।

 4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: व्यवसाय में उन्नति है। जॉब  सम्बन्धित रुका धन मिल सकता है सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख से प्रसन्न रहेंगे। गुड़ का दान श्रेयष्कर है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। वाहन प्रयोग के प्रति सतर्क रहें।आज का दिन आर्थिक प्रगति का है। लाल रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: मकर संक्रांति के दिन आध्यात्मिक उन्नति है। व्यवसाय में सफलता है। धन प्राप्ति से खुश रहेंगे। ससुराल से लाभ प्राप्त होगा। विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें।हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: जॉब में विवाद की स्थिति आ सकती है। व्यवसाय को लेकर तनावग्रस्त रह सकते हैं। सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: धार्मिक कार्यों को विस्तार देंगे।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। छात्रों के कॅरियर को नई दिशा मिलेगी। लाल रंग शुभ है। गुरु गोरखनाथ जी के मंदिर जाएं व उनका आशीर्वाद लें।


  
10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: जॉब में रुके कार्य के पूर्ण होने से सफल करेंगे। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज धार्मिक कार्यों  पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति में प्रगति है।शनि व चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय में प्रगति प्रदान कर सकते हैं। उड़द का दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: जॉब को लेकर सूर्य नया पद प्रदान कर सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।आज धन का आगमन होगा। लाल रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat