लाइव टीवी

आज का राशिफल 21 सितंबर 2020: तुला राशि में है आज विशाखा नक्षत्र, राशिफल से जानें कौनसा रंग दिलाएगा सफलता

Updated Sep 21, 2020 | 02:00 IST

आज का राशिफल, 21 सितंबर 2020: सिंह व मीन राशि के लोग बेवजह के विवादों से दूर रहें तो बेहतर है। आज चन्द्रमा तुला राशि में है। जानें क्या कहता है आपका आज का राशिफल।

Loading ...
आज का राशिफल Today rashifal 21 September, 2020
मुख्य बातें
  • आज कन्या व मीन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • सिंह व धनु राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।
  • आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा तुला राशि में है तथा विशाखा नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कन्या व मीन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।

सिंह व धनु राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर व कुंभ राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 21 सितंबर का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today:  गुरु ,चन्द्र व मंगल गोचर आज आत्मबल में वृद्धि करेगा। व्यवसाय में प्रगति है। छात्रों के मन में किसी बात को लेकर उत्साह रह सकता है। राजनीतिज्ञ नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।लाल रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण व्यवसाय  के लिए सफलता का है।धन का आगमन हो सकता है। छात्र प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। नीला रंग शुभ है।दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज संतान के विवाह से रिलेटेड कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। जॉब में प्रोमोशन की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा रंग शुभ है। बुध से सम्बंधित द्रव्यों का दान करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। मन की एकाग्रता पर ध्यान दें। सफेद रंग शुभ है।आज चन्द्रमा का प्रभाव बहुत कार्य करेगा। धन का आगमन हो सकता है। माता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: छात्रों को शिक्षा में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष रहेगा। नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। सूर्य उपासना करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता से प्रसन्नता होगी। बुध व चन्द्रमा व्यवसाय में संघर्ष दे सकता है। अन्न दान करते रहें। सफेद रंग शुभ है।  स्वास्थ्य लाभ के लिए माता काली जी के मंदिर में कपूर जलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज जॉब को लेकर तनाव संभव है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। आसमानी रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज मंगल व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ देगा। जॉब में भी प्रोग्रेस है। मंगल से सम्बंधित द्रव्यों का दान आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। नारंगी रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज गुरु व चन्द्र के शुभ प्रभाव से धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन की प्राप्ति होने के संकेत हैं।पीला रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: व्यवसाय में शनि व चन्द्रमा का गोचर आपको परेशान कर सकता है। आसमानी रंग शुभ है। आज आप यात्रा से दूर रहें। हनुमान जी की उपासना करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन सफलता की प्राप्ति का है। व्यवसाय सम्बन्धित किसी रुके कार्य को पूर्ण करने का प्रयास प्रारंभ कर सकते हैं। बजरंगबाण का पाठ करें। नीला व हरा रंग शुभ है। 

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today:  आज धन के अति व्यय पर नियंत्रण रखें। शिक्षा में सफलता मिलेगी। पीला रंग शुभ है। ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat