लाइव टीवी

राशिफल 26 July 2020: मेष राशि के जातकों को जॉब में मिल सकती है उन्नति, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Updated Jul 25, 2020 | 23:09 IST

राशिफल, 26 July 2020: वृष राशिवालों के लिए गृह निर्माण सम्बन्धित कुछ नया कार्य करने का समय है। धन का व्यय हो सकता है। जानिए कैसे रहेगा आपका रविवार का दिन...

Loading ...
राशिफल aaj ka rashifal 26 july 2020
मुख्य बातें
  • कन्या व वृश्चिक राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।
  • आज मेष व सिंह राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • मिथुन व मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे।

आज का राशिफल 26 जुलाई:  आज चन्द्रमा कन्या राशि में है। हस्त नक्षत्र है।सूर्य कर्क व शुक्र वृष राशि में है। आज मेष व सिंह राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या व वृश्चिक राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मिथुन व मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे।

पढ़ें 26 जुलाई का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज जॉब में उन्नति की उम्मीद की जा सकती है। उच्चाधिकारी लाभ प्रदान करेंगे। व्यवसाय से संबंधित किसी निर्णय को लेकर असमंजस रह सकती है। लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन जॉब में सफलता का है। गृह निर्माण सम्बन्धित कुछ नया कार्य करने का समय है।धन का व्यय हो सकता है। नीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज सम्बन्धों में तनाव हो सकता है। जॉब में परिवर्तन सम्बन्धी  कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नीला व हरा रंग शुभ है।  बुध इसी राशि में स्थित होकर व चन्द्र गोचर स्वास्थ्य सुख को  लाभान्वित करेगा।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today:  आज मन को एकाग्र रखें। जॉब में लाभान्वित होंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।घर में धार्मिक अनुष्ठान हो सकते हैं।सफेद रंग शुभ है।                                              

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: किसी से ज्यादा आशा मत करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पीला रंग शुभ है।जॉब में सूर्य व चन्द्रमा गोचर से उन्नति होगी । बजरंगबाण का पाठ करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज चन्द्रमा इसी राशि में है। मित्रों के सहयोग से किसी रुके कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में बुध त्वचा विकार दे सकता है। श्री गणेश जी की पूजा करते रहें। हरा रंग शुभ है।

 7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: जॉब को लेकर बहुत ही सुंदर समय है। व्यवसाय में लाभ संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज रूद्राभिषेक कराएं।नीला रंग शुभ है। 

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: मंगल व चन्द्रमा का गोचर शुभ है।आय प्राप्ति में वृद्धि होगी। मेष व कर्क राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। सफेद रंग शुभ है।अन्न दान करें। गाय को केला खिलाएं।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज व्यवसाय को लेकर तनाव के संकेत हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। पीला व लाल रंग शुभ है।आज जॉब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे।तिल का दान करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today:  कोई नई बिजनेस डील कर सकते हैं। हरा रंग शुभ है। आज जॉब में डिपार्टमेंटल  विवादों से दूर रहें। भगवान शिव जी की उपासना करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज व्यवसाय में उन्नति रहेगी। शनि व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में स्थान परिवर्तन का प्रयास प्रारंभ कर सकते हैं। हनुमानबाहुक का पाठ करें । नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज परिवार में विवाद हो सकता है। तनाव व क्रोध से बचें। पीला रंग शुभ है। जॉब व व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं।शिव पूजा करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat