लाइव टीवी

Aaj ka Rashifal 26 May 2022: गाय को पालक खिलाएं कन्या राशि वाले, धनु राशि के जातक करें मूंग का दान

Updated May 25, 2022 | 15:07 IST

Aaj ka rashifal 26 May 2022: कर्क व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें सिंह राशि के जातक। यहां पर देखें 26 मई 2022 का राशिफल।

Loading ...
Aaj ka Rashifal 26 May 2022
मुख्य बातें
  • आज चन्द्रमा रेवती नक्षत्र में है व मीन राशि है।
  • वृष राशि वालों को धन का आगमन हो सकता है।
  • श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें तुला राशि के जातक।

26 मई 2022 का राशिफल: आज चन्द्रमा रेवती नक्षत्र में है व मीन राशि है। सूर्य वृष व शनि कुम्भ में है। गुरु मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज धनु व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व मकर राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण व्यवसाय के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

ये भी पढ़ें: साईं की पूजा करते हुए रखें इन बातों का ध्यान, वरना भूल नहीं होगी माफ

पढ़ें 26 मई 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज राशि स्वामी मंगल व गुरु प्रभाव शुभ है। एकादश शनि जॉब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। परिवार को लेकर तनाव रहेगा तथा विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। पीला व हरा रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-
आज का दिन चन्द्रमा एकादश भाव का शुभ है। छात्रों के लिए थोड़े संघर्ष का समय है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। नीला व नारंगी रंग शुभ है। शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।

3. मिथुन राशिफल- 
आज के दिन व्यवसाय परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। आध्यात्म की तरफ बढ़ सकते हैं। पीला व आसमानी रंग शुभ है। राहु के द्रव्यों नीले वस्त्र व उड़द का दान करें।

4. कर्क राशिफल-
चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज भाग्य भाव में है। व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। हनुमान जी की उपासना करें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

5. सिंह राशिफल-
इस राशि से अष्टम चन्द्रमा व वृष का सूर्य व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देगा। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें।

6. कन्या राशिफल- 
चन्द्रमा इसी राशि से सप्तम तथा गुरु भी वहीं गोचर रत हैं। व्यवसाय में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। नीला व बैंगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। अन्न दान करें।

7. तुला राशिफल- 
चन्द्रमा खष्ठम व शनि पँचम गोचर में है। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज कर्क व मकर के मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व हरा रंग शुभ है। वाहन प्रयोग पर नियंत्रण रखें।

8. वृश्चिक राशिफल-  
चन्द्रमा  तथा गुरु पँचम यानी शिक्षा व संतान भाव में मंगलमय हैं। आज का दिन आईटी व बैंकिंग जॉब के लिए सफलता का है। कर्क व मकर राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व पीला शुभ है। सूर्य के द्रव्य गेंहू व गुड़ का दान करें।

ये भी पढ़ें: घर से इन पांच चीजों को आज ही निकाल फेंके, रोकती है तरक्की का रास्ता

9. धनु राशिफल- 
आज शनि तृतीय, सूर्य वृष व चन्द्रमा चतुर्थ भाव में है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। नीला व आसमानी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

10. मकर राशिफल- 
शुक्र व गुरु मीन व चन्द्रमा तृतीय भाव में रहेंगे। शनि द्वितीय व गुरु तृतीय हैं। धन के व्यय के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।                          

11. कुंभ राशिफल- 
गुरु व चन्द्रमा इस राशि से द्वितीय मंगल फल दे रहे हैं। बुध व चन्द्रमा शुभ लाभ देगा। जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे । मंगल आत्मबल में वृद्धि करेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें। मसूर दान करना श्रेयष्कर है।             

12. मीन राशिफल-  
इस राशि में गोचर कर रहे गुरु, चन्द्रमा व शुक्र शुभ फल देंगे। चन्द्रमा आज इसी राशि में है। तृतीय सूर्य  से शुभता बढ़ती है। धन आगमन के संकेत हैं। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व हरा रंग शुभ है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat