लाइव टीवी

2 अगस्त 2021 का राशिफल: कैसा रहेगा सप्ताह का पहला दिन? जानिए अपनी राशि का राशिफल

Updated Aug 01, 2021 | 13:54 IST

Aaj Ka Rashifal 2nd August 2021: सोमवार का दिन ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप जानिए कैसा रह सकता है। ज्योतिष से राशिफल के रूप में मिलते हैं भविष्य के बारे में इशारे।

Loading ...
2 अगस्त 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • वृष व मीन राशि के जातक प्राप्त करेंगे कूटनीतिक सफलता।
  • बैकिंग और मीडिया में सफल रहेंगे कन्या व तुला राशि के लोग।
  • मेष व धनु राशि के जातक करेंगे व्यवसाय में प्रगति।

2nd August 2021 Horoscope in Hindi: आज सूर्योदय के समय कृतिका नक्षत्र व चन्द्रमा शुक्र की राशि वृष में है। शनि प्रधान कुम्भ राशि मे इस समय गुरु है वहीं शनि अपनी ही राशि मकर में वक्री है। यह बहुत ही शुभ नक्षत्र होता है। आज वृष व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मेष व धनु राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

बैंकिंग व मीडिया में कन्या व तुला के जातक सफल रहेंगे। वृष व मीन राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं 2 अगस्त का विस्तृत राशिफल।

मेष- आज चन्द्रमा का द्वितीय गोचर विकास के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवारिक रिश्तों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।

वृष- आप अपनी व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे। मकान खरीदने का प्लान बनेगा। हरा व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें।

मिथुन- चन्द्र का वृष व सूर्य का कर्क गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। नीला व सफेद रंग शुभ है। व्यवसाय में तेज सुधार दिख रहा है।

कर्क- चन्द्रमा का एकादश गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। पीला व लाल रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। जॉब में प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- व्यवसाय में सूर्य के द्वादश व चन्द्रमा के दशम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाहन प्रयोग के प्रति सतर्क रहें। लाल व सफेद रंग शुभ है।

कन्या- किसी रुके कार्य में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का नवम व गुरु का खष्ठम गोचर व्यवसाय में लाभ देगा। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

तुला- व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में तनाव संभावित है। माता दुर्गा जी की पूजा करें। हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द  का दान करें।

वृश्चिक- परिवार में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कम्प्टीशन में सफलता की प्राप्ति होगी।सफेद व बैगनी रंग शुभ है। मंगल के द्रव्यों मसूर व गुड़ का दान करें।

धनु- आज चन्द्रमा का खष्ठम लेकिन गुरु का तृतीय गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है। शुक्र फ़िल्म से जुड़े लोंगो को लाभान्वित करेंगे।

मकर- शनि के इसी राशि में होने व गुरु के द्वितीय व चन्द्रमा का पँचम गोचर शुभ है। शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ की स्थिति देंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।हरा व आसमानी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

कुंभ- चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर व गुरु का इस राशि में होना संतुलित फल देगा। शनि जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन छात्रों के लिए सुखद रहेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। 

मीन- चन्द्रमा का तृतीय गोचर बहुत ही शुभ है। यह जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।श्री कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। उड़द का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat