लाइव टीवी

राशिफल 30 अगस्त 2020: कुंभ के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति रहें सचेत, ग्रहों के गोचर का मिलेगा लाभ

Updated Aug 30, 2020 | 04:00 IST

राशिफल, 30 अगस्त 2020: मेष राशि के जातकों की पूर्व की व्यवसायिक योजनाएं सफल होंगी। कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफल रहेंगे। जानें अपना आज का राशिफल।

Loading ...
राशिफल Today rashifal 30 August, 2020
मुख्य बातें
  • मेष व धनु राशि के छात्र आज सफल रहेंगे।
  • आज मेष राशिवालों के पास धन का आगमन हो सकता है ।
  • कर्क राशिवाले व्यवसाय में सफल रहेंगे।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज चन्द्रमा शनि प्रधान मकर राशि में है। सूर्योदय के समय उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज ग्रहों के गोचर का लाभ मेष व कर्क राशि के जातकों को मिलेगा। कर्क व कुंभ के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मेष व धनु राशि के छात्र आज सफल रहेंगे।

पढ़ें 30 अगस्त का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: धन का आगमन हो सकता है। आपकी पूर्व की व्यवसायिक योजनाएं सफल होंगी।किसी कन्या या मकर राशि के जातक की सहायता जॉब परिवर्तन के लिए ले सकते हैं। पीला रंग शुभ है। गेहूं दान करें।

 2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today:  धन की प्राप्ति होगी।किसी नए बिजनेस प्रोजेक्ट को आरम्भ कर सकते हैं। नीला रंग शुभ है। आज व्यवसाय में सफलता का दिन है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: छात्र प्रगति करेंगे। आज कुंभ व मकर राशि से  लाभ संभावित है। नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: व्यवसाय में सफल रहेंगे। किसी नए व्यवसाय की योजना फलीभूत होगी। सफेद रंग शुभ है। जॉब को लेकर कोई भी निर्णय विचार करके ही लें।राजनीति में सफलता मिलेगी।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: आज जमीन या मकान क्रय करने की योजना बनेगी। सफेद रंग शुभ है। छात्रों को सफलता मिलेगी। सूर्य पूजा करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: हेल्थ के प्रति सचेत रहना होगा। वाहन क्रय करने का विचार बनेगा।आज छात्र सफल रहेंगे। नीला रंग शुभ है।गाय को केला खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज धन आगमन के संकेत हैं।जॉब में किसी बात को लेकर विवाद की संभावना रहेगी। नीला रंग शुभ है। संतान की सफलता से हर्षित रहेंगे।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today:  राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। व्यवसाय में आज संघर्ष करना होगा। आय प्राप्ति में वृद्धि होगी। नीला रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today:  उच्चाधिकारियों के सहयोग से जॉब में नवीन उत्तरदायित्व की प्राप्ति होगी। धन आगमन के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today:  आज जॉब में सफलता मिलेगी। पिता को प्रणाम कर उनका आशीर्वाद लें। अन्न दान करें।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today:  जॉब में अपनी पूर्व की कार्य योजना को विस्तार देंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में संघर्ष है।सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today:  छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। स्वास्थ्य सुख से मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय से लाभ दिख रहा है।पीला रंग शुभ है।पिता का आशीर्वाद लें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat