लाइव टीवी

आज का राशिफल 5 जनवरी 2021: मकर के जातक स्वास्थ्य के प्रति रहें सचेत, वृष राशि के लोग आज राजनीति में होंगे सफल

Updated Jan 05, 2021 | 05:15 IST

आज का राशिफल, 5 जनवरी 2021: उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है। सूर्य धनु राशि में है। राहु अब वृष में गोचर कर रहा है। केतु वृश्चिक में है। गुरु व शनि मकर में हैं। पढ़ें अपना आज का राशिफल।

Loading ...
aaj ka rashifal 5 january 2021
मुख्य बातें
  • आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कन्या राशि में है।
  • उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है। सूर्य धनु राशि में है।
  • राहु अब वृष में गोचर कर रहा है।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कन्या राशि में है। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है। सूर्य धनु राशि में है। राहु अब वृष में गोचर कर रहा है। केतु वृश्चिक में है। गुरु व शनि मकर में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ कन्या राशि के जातकों को मिलेगा। मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। वृष राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल...

पढ़ें अपना 05 जनवरी का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज जॉब में पद परिवर्तन हो सकता है। मंगल व चन्द्र गोचर आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफल करेंगे। कोई रुका कार्य बनेगा। लाल रंग शुभ है।तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: शुक्र व बुध गोचर जॉब व व्यवसाय में प्रगति देगा। विवादों से बचें। हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today:  व्यवसाय में सफल रहेंगे। रिश्तों में तनाव संभावित है। कन्या राशि के मित्र से लाभ होगा। हरा रंग शुभ है। धन प्राप्ति की सम्भावना रहेगी।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: जॉब में उन्नति से प्रसन्न रहेंगे। चन्द्र व मंगल गोचर का सहयोग आत्मबल देगा। धार्मिक यात्रा की योजना फलीभूत होगी। सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: जॉब को लेकर खुश रहेंगे। नवीन व्यवसाय की योजना बनेगी।पीला रंग शुभ है।राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: गृह निर्माण सम्बन्धी कोई रुका पूर्ण होगा। शनि व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। नीला रंग शुभ है।गाय को गुड़ खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज जॉब में तनाव की स्थिति होगी। व्यवसाय में नए बिजनेस डील की संभावना रहेगी।हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today:  व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव होगा। सफेद रंग शुभ है। लाल फलों का दान करें। जॉब में लाभ के लिए बजरंगबाण का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today:  छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी ।जॉब में संघर्ष है। धार्मिक यात्रा होने के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। अन्न दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है।


10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: राजनीति में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व चन्द्र स्वास्थ्य में कष्ट प्रदान कर सकते हैं। सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें।हरा रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today:  शनि व चन्द्रमा आपकी व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे। जॉब में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से तनाव मिल सकता है। आसमानी रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: व्यवसाय में लाभ है। जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे।पीला रंग शुभ है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।हनुमानचालीसा का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat