लाइव टीवी

आज का राशिफल 07 जून 2021: मेष और मीन राशि के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति, जानिए कैसा रहेगा सोमवार

Updated Jun 07, 2021 | 05:00 IST

Aaj Ka Rashifal 07 June 2021: राशिफल से ज्योतिष करता है भविष्य की संभावित परिस्थितियों का इशारा। जानिए ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप कैसा रहेगा आपका सोमवार का दिन।

Loading ...
आज का राशिफल 07 जून 2021
मुख्य बातें
  • वृष राशि के लिए शुक्र का गोचर व्यवसाय में कार्य योजना को देगा विस्तार।
  • तुला राशि के छात्रों को करियर में मिलेंगे नए अवसर।
  • धनु राशि के जातक करेंगे हर काम में सफलता की प्राप्ति।

Aaj Ka Rashifal 07 June 2021: आज सूर्योदय के समय भरणी नक्षत्र व मेष राशि है। शनि मकर राशि में वक्री हैं। सूर्य वृष में है। गुरु कुम्भ में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मीन राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में कर्क व मीन के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे

सिंह व कुंभ राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

मेष- आज चन्द्रमा इसी राशि में है। चन्द्रमा व मंगल व्यवसाय में उन्नति देगा। लाल व सफेद रंग शुभ है। शनि के द्रव्यों तिल इत्यादि का दान करें। बजरंगबाण का पाठ करें।

वृष- चन्द्रमा व राशि स्वामी शुक्र का गोचर व्यवसाय में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। मंगल व चन्द्रमा जमीन या मकान खरीदने का मन बनाएगा। सफेद व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

मिथुन- चन्द्र का मेष व गुरु का कुम्भ गोचर थोड़ा संघर्षमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। बुध के द्रव्यों उड़द इत्यादि का दान करें। नीला व आसमानी रंग शुभ है।

कर्क- व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। गृह निर्माण के नए कार्य आरंभ कर सकते हैं। लाल व नारंगी रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य सुख से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग संघर्षमय रहेंगे। आज हेल्थ के प्रति सतर्क रहें।माता पिता का आशीर्वाद लें। नारंगी व लाल रंग शुभ है।

कन्या- आज बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का खष्ठम गोचर जॉब व व्यवसाय से लाभ देगा। हनुमान जी की उपासना करें। नीला व हरा रंग शुभ है।

तुला- छात्रों को करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में भी उन्नति है। चावल का दान करें। नीला व आसमानी रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

वृश्चिक- जॉब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी व हरा रंग शुभ है।मसूर का दान करें। जमीन खरीदने का प्लान बन सकता है।

धनु- आज राशि स्वामी गुरु का दशम व चन्द्रमा का नवम गोचर अति अनुकूल है। आज प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। पीला व सफेद रंग शुभ है।

मकर- आज शनि का मकर व चन्द्रमा की दशम गति अनुकूल रहेगी। जॉब व व्यवसाय में लाभ की स्थिति में रहेंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

कुंभ- चन्द्रमा व शनि व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। गुरु व चन्द्र गोचर जॉब के लिए सुखद रहेगा। नीला व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन- राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। चन्द्रमा व मंगल जॉब में रुके धन का आगमन करा सकते हैं। गुरु व चन्द्र आर्थिक लाभ दे सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। पीले फलों का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat