लाइव टीवी

आज का राशिफल, 8 June 2020: मेष राशि के लोगों को व्यवसाय में नवीन अवसर की प्राप्ति, मकर वाले दें स्वास्थ्य पर

Updated Jun 08, 2020 | 08:32 IST

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): मेष व मीन राशि के जातक आज घर पर ही धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। तुला राशि के लोग कोई नया कार्य प्रारंभ करेंगे। मकर व कुम्भ राशि के लोग जॉब में सफल रहेंगे

Loading ...
Aaj ka rashifal 08 June, Horoscope today
मुख्य बातें
  • मीन राशि के जातक आज घर पर ही धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं।
  • कर्क व धनु के जातक व्यवसाय में संघर्ष करेंगे।
  • वृश्चिक व तुला राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।

आज चन्द्रमा धनु राशि में है। मंगल भी कुम्भ में है। मेष व मीन राशि के जातक आज घर पर ही धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। तुला राशि के लोग कोई नया कार्य प्रारंभ करेंगे। मकर व कुम्भ राशि के लोग जॉब में सफल रहेंगे। कर्क व धनु के जातक व्यवसाय में संघर्ष करेंगे। वृश्चिक व तुला राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं...

पढ़ें 08 जून का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1 मेष- इस राशि के जातक बहुत ही धार्मिक होते हैं। चन्द्र व मंगल गोचर के कारण व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। जॉब में प्रमोशन की संभावना है। हेल्थ से थोड़ा परेशान रहेंगे। लाल रंग शुभ है।
2 वृष- आज जॉब में संघर्ष है।इस राशि का स्वामी शुक्र सूर्य के साथ इसी राशि में है। धन का व्यय हो सकता है। जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।
3 मिथुन- आज भावुकता से बचें। राहु व बुध का इसी राशि में गोचर व चन्द्रमा का प्रभाव जॉब में संघर्ष देगा। जॉब में परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। आसमानी रंग शुभ है।
4 कर्क- चन्द्रमा धार्मिक बनाएगा। छात्र प्रगति करेंगे पीला रंग शुभ है। धन का आगमन होगा। आज दुर्गासप्तशती का पाठ करें। अन्न दान करें।
5 सिंह- सूर्य व शुक्र व्यवसाय में  नवीन अवसरों की प्राप्ति कराएगा। लाल रंग शुभ है। जॉब में उन्नति की तरफ बढ़ेंगे। स्वास्थ्य की तरफ ध्यान दें। गुड़ का दान करें।
6 कन्या- शिक्षा में प्रगति होगी। हनुमान जी की पूजा करते रहें। नीला व हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। जॉब में आज तनाव हो सकता है। मूंग का दान करें।
7 तुला- आज शुक्र व चन्द्रमा जॉब में नवीन अवसर दे सकते हैं। हेल्थ से परेशानी हो सकती है। बजरंगबाण का  पाठ करें। कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण होगा। नीला रंग शुभ है।
8 वृश्चिक- मंगल अब स्वास्थ्य सुख में लाभान्वित करेगा। आज विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। मेष राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला रंग शुभ है। गेहूं दान करें।
9 धनु- आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। जल्द ही वाहन क्रय करने के संकेत हैं। लाल रंग शुभ है। आज आपको चन्द्रमा गोचर लाभ प्रदान कर सकती हैं। चने की दाल का दान करें।
10 मकर- आज व्यवसाय में लाभ सम्भव है। संतान की शिक्षा सम्बन्धित रुका कार्य पूर्ण होगा। बड़े भाई से लाभ मिलेगा। नीला रंग शुभ है। हेल्थ को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। शिक्षा में प्रगति होगी। तिल का दान करें।
11 कुंभ- आज छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में भी सफलता की प्राप्ति करेंगे। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें। 
12 मीन- छात्रों को सफलता मिलेगी। आज क्रोध मत करें। पीला रंग शुभ है। मित्रों से लाभ मिलेगा। चने की दाल का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat