लाइव टीवी

आज का राशिफल 09 अप्रैल 2021: कुम्भ व कन्या के लिए आज का दिन बहुत बेहतर, मीन राशि वाले स्वास्थ्य के प्रति सचेत

Updated Apr 09, 2021 | 05:10 IST

आज का राशिफल, 09 अप्रैल 2021: सूर्य मीन व गुरु  कुम्भ तथा शनि मकर राशि में है। राहु अब मंगल के साथ  वृष में अंगारक योग बनाते हुए गोचर कर रहा है। पढ़ें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Loading ...
आज का राशिफल, aaj ka rashifal 9 april 2021
मुख्य बातें
  • आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कुम्भ राशि में है।
  • आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है।
  • सूर्य मीन व गुरु  कुम्भ तथा शनि मकर राशि में है।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal):  आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कुम्भ राशि में है व पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है। सूर्य मीन व गुरु  कुम्भ तथा शनि मकर राशि में है। राहु अब मंगल के साथ  वृष में अंगारक योग बनाते हुए गोचर कर रहा है। केतु भी वृश्चिक में है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ कुम्भ व कन्या राशि के जातकों को बहुत बेहतर मिलेगा। तुला व मीन के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। वृष व कन्या राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 09 अप्रैल का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर तनाव हो सकता है। चन्द्रमा व शुक्र गोचर आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफल करेंगे। कोई सरकारी कार्य बनेगा।सफेद रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today:  शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। व्यवसाय में लापरवाही से बचें। नीला रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today:आज राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। बैंकिंग व मीडिया जॉब के कॅरियर में प्रोमोशन संभावित है।कन्या राशि के मित्र से लाभ होगा। हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: जॉब में सफलता से प्रसन्न रह सकते हैं।  मित्रों की सहायता बहुत कार्य करेगा। धार्मिक यात्रा की योजना फलीभूत होगी। पीला व लाल रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today:  जॉब को लेकर तनाव रहेगा। आध्यात्म की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। नारंगी रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आर्थिक उन्नति है। कोई रुका सरकारी पूर्ण होगा। बुध,चन्द्रमा व शनि जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।हरा रंग शुभ है।गाय को केला खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज शिक्षा में संघर्ष की स्थिति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना रहेगी।हरा व सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today:  गुरु व चन्द्रमा अनुकूल हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है।मसूर का दान करें। बिजनेस में लाभ के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी । बिजनेस में संघर्ष है लेकिन धन के आगमन होने के संकेत हैं। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: कन्या व तुला राशि के मित्र की सहायता से व्यवसाय में सफलता संभावित है। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। हनुमानबाहुक का पाठ करें। हरा व नीला रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: गुरु व चन्द्रमा आज इसी राशि में हैं।गुरु आपकी आध्यात्मिक सोच को विस्तार देंगे। छात्र सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। पीला रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्र सफल रहेंगे। जॉब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे।पीला व सफेद रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat