लाइव टीवी

आज का राशिफल 9 नवंबर 2020: कर्क व सिंह राशि के छात्रों को मिलेंगे नए अवसर, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

Updated Nov 09, 2020 | 05:51 IST

आज का राशिफल, 9 नवंबर 2020: कर्क व उसकी मित्र राशि धनु के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क और सिंह राशि के छात्रों को नए अवसर मिलेंगे। जानिए आपका आज का राशिफल।

Loading ...
Aaj ka rashifal 9 November 2020 today
मुख्य बातें
  • सूर्योदय के समय चन्द्रमा कर्क राशि में है
  • कर्क व सिंह राशि के छात्रों को होगी नए अवसर की प्राप्ति
  • कर्क व उसकी मित्र राशि धनु के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कर्क राशि में है व आश्लेषा नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व उसकी मित्र राशि धनु  के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व सिंह राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कुम्भ व तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे।

आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 9 नवंबर का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: मंगल व चन्द्रमा आज जॉब व व्यवसाय की प्रगति में बहुत सहायक है।  यात्रा की संभावना है। छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। नारंगी रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन जॉब के लिए थोड़े संघर्ष का है। किसी प्रिय मित्र का आगमन हो सकता है। शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण व्यवसाय में नए कार्य की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: शुक्र व चन्द्र गोचर व्यवसाय में लाभ देंगे। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: छात्र लाभान्वित होंगे। व्यवसाय में संघर्ष लेकिन  जॉब में प्रगति है। चन्द्रमा आत्मा का कारक ग्रह है। योग व ध्यान करें।नारंगी व सफेद रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य व चन्द्र गोचर राजनीति से सम्बद्ध लोगों को सफल करेंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। राजनीति में उन्नति होगी।लाल व हरा रंग शुभ है। 

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: धार्मिक कार्यों से आत्मिक प्रसन्नता होगी। बुध व चन्द्रमा राजनीति में कोई बड़ा कार्य करवा सकता है। हरा व नारंगी रंग शुभ है। व्यवसाय से लाभ सम्भव है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: शुक्र व चन्द्रमा शुभ हैं।फाइनेन्स व आईटी फील्ड  में जॉब करने वाले सफल रहेंगे ।यात्रा संभव है। शनि व चन्द्रमा स्वास्थ्य सुख में उन्नति देंगे। आसमानी रंग शुभ है। 

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: मंगल व चन्द्रमा का गोचर शुभ है। शनि व चन्द्रमा मीडिया,आईटी व मैनेजमेंट फील्ड से जुड़े लोगों को सफल करेगा। लाल रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। आत्मबल में वृद्धि होगी। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। चने की दाल का दान करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही आपको परेशान कर सकती है। धन आगमन के संकेत हैं। विवादों से बचें। सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: शनि व चन्द्रमा छात्रों के लिए अनुकूल है।आज का दिन राजनीति से जुड़े लोगों के लिए सफलता की प्राप्ति का है। तिल का दान करें । हरा रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: गुरु व चन्द्रमा का प्रभाव जॉब व व्यवसाय में उन्नति देगा।आज धन के अनायास व्यय पर नियंत्रण रखें। पीला रंग शुभ है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat