लाइव टीवी

Horoscope Today, 14 February 2022: जॉब में होगी इन जातकों की उन्नति, देखें अपना राशिफल

Updated Feb 13, 2022 | 16:49 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 14 February 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें सोमवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 14 फरवरी 2022 का अपना राशिफल।

Loading ...
आज का राशिफल Aaj ka rashifal
मुख्य बातें
  • कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।
  • बैंकिंग व मीडिया में मकर राशि के जातक सफल रहेंगे।
  • जानें किन जातकों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना है।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 14 February 2022: आज सूर्योदय के समय पुनर्वसु नक्षत्र व चन्द्रमा कर्क राशि में है। सूर्य अब कुम्भ राशि में व मंगल शुक्र धनु में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का गोचर वृश्चिक व कर्क राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में मेष व मकर के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व मीन राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

Also Read: Panchang Today, 14 फरवरी 2022 का पंचांग: आज है प्रदोष का पावन व्रत, रूद्राभिषेक का भी है बहुत ही शुभ मुहूर्त

पढ़ें 14 फरवरी 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 

आज गुरु का एकादश व चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर गृह निर्माण के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 

गुरु व चन्द्रमा व्यावसायिक कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। सफेद व हरा रंग शुभ है। मूंग व गुड़ का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल- 

चन्द्र का द्वितीय व सूर्य का नवम गोचर मंगलमय है। मैनेजमेंट व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। व्यवसाय में नवीन कार्यों से लाभ दिख रहा है।

Also Read: साप्ताहिक राशिफल 13 फरवरी से 19 फरवरी 2022: सिंह व मिथुन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति न करें लापरवाही, पढ़ें अपना इस साप्ताह का राशिफल

4. कर्क राशिफल- 

चन्द्रमा आज इस राशि में है। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। जॉब में चन्द्रमा व शनि गोचर उन्नति दे सकते हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

5. सिंह राशिफल- 

जॉब में सूर्य के कुम्भ व चन्द्र के द्वादश गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। लाल व पीला रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 

पॉलिटिक्स में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का एकादश गोचर व्यवसाय से लाभ देगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। तिल व कम्बल का दान करें।

7. तुला राशिफल- 

जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी तथा उच्चाधिकारियों से लाभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी व नीला रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 

जॉब में स्थान या दायित्व परिवर्तन हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।    

9. धनु राशिफल- 

आज चन्द्रमा का अष्टम व सूर्य का कुंभ गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

10. मकर राशिफल- 

शनि का इस राशि में व मंगल शुक्र का द्वादश गोचर राजनीति में उन्नति देंगे। शुक्र व बुध बैंकिंग जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व लाल रंग शुभ है। 

11. कुम्भ राशिफल- 

गुरु अभी इसी राशि में हैं। शुक्र का एकादश व चन्द्रमा का खष्ठम भाव में गोचर लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। शनि के द्रव्य तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल- 

छात्र सफल रहेंगे। गुरु व शुक्र गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज मंगल उदर विकार से कष्ट दे सकता है। पीला व लाल रंग शुभ है। कम्बल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat