लाइव टीवी

Horoscope Today, 27 February 2022: मेष राशि वालों को बिजनेस में मिलेगी विशेष सफलता, जानिए राशिफल

Updated Feb 26, 2022 | 15:43 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 27 February 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें रविवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 27 फरवरी 2022 का अपना राशिफल।

Loading ...
आज का राशिफल Aaj ka rashifal
मुख्य बातें
  • सूर्य अब कुम्भ राशि में व मंगल शुक्र मकर में हैं।
  • आज चन्द्रमा का गोचर मेष व कर्क राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा।
  • मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 27 February 2022:  आज सूर्योदय के समय पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र व चन्द्रमा धनु राशि में है। सूर्य अब कुम्भ राशि में व मंगल शुक्र मकर में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज चन्द्रमा का गोचर मेष व कर्क राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।बैंकिंग व मीडिया में मेष व मकर के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व मीन राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 27 फरवरी 2022 का राशिफल

1.मेष राशिफल- आज गुरु का एकादश व चन्द्रमा का नवम गोचर गृह निर्माण के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। संतान की प्रगति  को लेकर प्रसन्न रहेंगे ।पीला सफेद रंग शुभ है।

2.वृष राशिफल- राशि गुरु व चन्द्रमा धार्मिक कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। मूंग व उड़द का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल - चन्द्र का सप्तम व सूर्य का नवम गोचर मंगलमय है। बैंकिंग व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। व्यवसाय में नवीन कार्यों से लाभ दिख रहा है।

4कर्क राशिफल- चन्द्रमा आज इस राशि से खष्ठम है। राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है।जॉब में चन्द्रमा व शनि गोचर उन्नति दे सकते हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

5. सिंह राशिफल- जॉब में सूर्य के कुम्भ व चन्द्र के पँचम गोचर से जांब व शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें।लाल व नारंगी रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल - जांब में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर व्यवसाय व गृह निर्माण में लाभ देगा।हरा व आसमानी रंग शुभ है।तिल व कम्बल का दान करें।

7. तुला राशिफल- छात्रों को कॅरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।जांब में उच्चाधिकारियों से लाभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी व नीला रंग शुभ है।गुड़ व गेंहू का दान करें।

8. वृश्चिक- मंगल तृतीय शुभ है।जांब में परिवर्तन हो सकता है।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है।गेंहू व तिल का दान करें।    
9. धनु राशिफल-  आज चन्द्रमा का इस राशि में  व गुरु सूर्य का कुंभ गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

10मकर राशिफल- शनि व शुक्र का इस राशि में व मंगल बुध का भी इस राशि में गोचर राजनीति में उन्नति देंगे। शुक्र व बुध बैंकिंग जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे।शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व लाल रंग शुभ है। 

11.कुम्भ राशिफल- गुरु व सूर्य अभी इसी राशि में हैं।शुक्र व मंगल का द्वादश व चन्द्रमा का धनु  में गोचर  लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। शनि के द्रव्य तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल- रसजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।गुरु व चन्द्रमा गोचर शिक्षा में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज मंगल उदर विकार से कष्ट दे सकता है।पीला व सफेद रंग शुभ है।मसूर का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat