लाइव टीवी

Horoscope Today, 28 March 2022: तिल का दान करें सिंह राशि के जातक, जानें आपके लिए कैसा रहेगा दिन

Daily horoscope Rashi ek anusar Horoscope Today 28 March 2022
Updated Mar 27, 2022 | 16:37 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 28 March 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें सोमवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 28 मार्च 2022 का अपना राशिफल।

Loading ...
Daily horoscope Rashi ek anusar Horoscope Today 28 March 2022 Daily horoscope Rashi ek anusar Horoscope Today 28 March 2022
राशिफल, aaj ka rashifal
मुख्य बातें
  • आज वृष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • आज वृष व मीन राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण जॉब के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे।
  • श्री अदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें सिंह राशि के जातक।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 28 March 2022: आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की एकादशी है तथा चन्द्रमा मकर राशि में है व श्रवण नक्षत्र है। गुरु कुम्भ में है। शनि, मंगल व शुक्र मकर में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज वृष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज कन्या व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज वृष व मीन राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण जॉब के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 28 मार्च 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज राशि स्वामी मंगल, गुरु व चन्द्रमा व्यवसाय में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। जॉब को लेकर तनाव रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। पीला व लाल  रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

2. वृष राशिफल-
आज का दिन व्यवसाय में थोड़े संघर्ष का है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। शुक्र व शनि के बीज मंत्र का जप करें।

3. मिथुन राशिफल- 
आज के दिन जॉब चेंज सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। नीला व आसमानी रंग शुभ है। शनि के द्रव्यों तिल व काले वस्त्र का दान करें।

4. कर्क राशिफल-
चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज इसी राशि से सप्तम है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा।विष्णु उपासना करें। गाय को भोजन देकर आशीर्वाद लें।

5. सिंह राशिफल-
खष्ठम चन्द्रमा व अष्टम सूर्य व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री अदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। तिल का दान करें।

6. कन्या राशिफल- 
चन्द्रमा पंचम व सूर्य सप्तम भाव में है। पॉलिटिक्स में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। तुला व मकर राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है।उड़द दान करें।

7. तुला राशिफल- 
चन्द्रमा चतुर्थ व गुरु पँचम है। जॉब को लेकर प्रोमोशन संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। आज मेष व मिथुन  मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व पीला रंग शुभ है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

8. वृश्चिक राशिफल-  
चन्द्रमा तृतीय तथा गुरु व बुध चतुर्थ मंगलमय है। आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। मेष व धनु राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। नारंगी व पीला शुभ है। सूर्य के द्रव्य गेंहू व मसूर का दान करें।

9. धनु राशिफल- 
आज  चन्द्रमा द्वितीय व सूर्य चतुर्थ है। जॉब व परिवार को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में उन्नति व धन लाभ के संकेत हैं। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल-   
यात्रा के प्रति सावधान रहें। राजनीति में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे।सफेद व व हरा रंग शुुभ है। चन्द्रमा आज इसी राशि में हैं। शिव उपासना करें।

11. कुम्भ राशिफल-
यात्रा को लेकर तनाव रहेगा। जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे ।गुरु इसी राशि में हैं।धन में वृद्धि होगी। हरा व सफेद रंग शुभ है। भगवान शिव की उपासना करें। तिल दान करना श्रेयष्कर है।

12. मीन राशिफल- 
गुरु व चन्द्रमा के शुभ गोचर से शुभता बढ़ती है।धन आगमन के संकेत हैं। परिवार में थोड़ा तनाव संभावित है। गृह कार्यों में व्यस्त रहेंगे।सफेद व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करना उचित है।
 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat