लाइव टीवी

Horoscope Today, 19 September 2021: कुम्भ व मकर राशि के लोगों को होगा लाभ, जानिए रविवार का राशिफल

Updated Sep 18, 2021 | 15:46 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 19 September 2021: ज्योतिष अनुसार जानिए खुद से संबंधित बातें। रविवार के दिन क्या रहेंगी स्थितियां और उनसे संबंधित इशारे?

Loading ...
19 सितंबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • मेष व धनु राशि के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति।
  • बैंकिंग व मीडिया में कन्या व तुला के राशि के लोग होंगे सफल।
  • वृष व मीन राशियों के जातकों को मिलेगी कूटनीतिक सफलता।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 19th September 2021: आज सूर्योदय के समय शतभिषा नक्षत्र व चन्द्रमा शनि की राशि कुंभ में है। मंगल, सूर्य व बुध कन्या व शनि मकर राशि में है। शतभिषा यह बहुत ही शुभ नक्षत्र होता है। आज कुम्भ व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मेष व धनु राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे

बैंकिंग व मीडिया में कन्या व तुला के जातक सफल रहेंगे। वृष व मीन राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

1. मेष राशिफल-

आज सूर्य खष्ठम व चन्द्रमा का एकादश गोचर विकास के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-

आप छात्र अपनी अकादमिक सोच को विस्तार देंगे। मकान खरीदने का प्लान बनेगा। सफेद व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें।

3. मिथुन राशिफल-

चन्द्र का भाग्यभाव मे व सूर्य का चतुर्थ गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। नीला व बैगनी रंग शुभ है। स्वास्थ्य में तेज सुधार दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल-

चन्द्रमा का अष्टम गोचर स्वास्थ्य के प्रति सचेत करता है। कफ जनित रोग की सम्भावना रहेगी। जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। पीला व लाल रंग शुभ है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। जॉब में प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल-

व्यवसाय में सूर्य के इस राशि से द्वितीय व चन्द्रमा के सप्तम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी प्रयोग के  प्रति सतर्क रहें। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल-

मंगल,सूर्य व बुध अब इसी राशि में हैं। जॉब में किसी रुके कार्य में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का खष्ठम गोचर जॉब में लाभ देगा। श्री सूक्त का पाठ करें। सफेद व आसमानी रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल-

शुक्र इसी राशि में है। चन्द्रमा पँचम है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। प्रोमोशन संभावित है। माता दुर्गा जी की पूजा करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल-

व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कम्प्टीशन में सफलता की प्राप्ति होगी। आसमानी व हरा रंग शुभ है। मंगल के द्रव्यों गेंहू व गुड़ का दान करें।

9. धनु राशिफल-

आज चन्द्रमा का तृतीय व सूर्य का दशम गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है। शुक्र मीडिया से जुड़े लोंगो को लाभान्वित करेंगे।

10. मकर राशिफल-

शनि व गुरु के इसी राशि में होने से शुभ फल प्राप्ति है। शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ की स्थिति देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

11. कुंभ राशिफल-

चन्द्रमा का इस राशि में होना संतुलित फल देगा। नवम गुरु जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सुखद रहेगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल-

चन्द्रमा का द्वादश व शुक्र का अष्टम गोचर जॉब के लिए बहुत ही शुभ है। यह जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। सफेद व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। मसूर का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat