लाइव टीवी

Horoscope Today, 19 November 2021: धनु वालों को होगी रुके धन की प्राप्ति, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

Updated Nov 18, 2021 | 14:46 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 19th November 2021: ज्योतिष अनुसार शुकवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 19 नवंबर 2021 की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

Loading ...
19 नवंबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • हेल्थ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे मेष राशि के जातक।
  • कन्या राशि वाले आज करें श्री सूक्त का पाठ।
  • तिल का दान करें मीन राशि वाले।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 19th November 2021: आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन सूर्योदय के समय कृतिका नक्षत्र व चन्द्रमा 08:15 am के बाद शुक्र की राशि वृष में है। शनि प्रधान कुम्भ राशि मे इस समय गुरु है वहीं शनि अपनी ही राशि मकर में अब मार्गी हैं। यह बहुत ही शुभ नक्षत्र होता है। आज तुला व कुम्भ राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मेष व धनु राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। रियल स्टेट में कन्या व कुम्भ के जातक सफल रहेंगे। कन्या व तुला राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

1. मेष राशिफल
आज नए व्यवसाय प्रारंभ करने का अनुकूल समय है। आज जॉब संबंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। हेल्थ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल
08:15 am के बाद चन्द्रमा इसी राशि में है। शुक्र व बुध व्यवसायिक सोच को विस्तार देंगे। जमीन या मकान खरीदने का प्लान बनेगा। नीला व सफेद रंग शुभ है। मूंग का दान करें। आज श्री सूक्त का पाठ अवश्य करें।

3. मिथुन राशिफल
सूर्य पिता व चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है। सूर्य का वृश्चिक गोचर मंगलमय है। धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य में लाभ हो सकता है।

4. कर्क राशिफल-
गुरु व चन्द्रमा जॉब में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। पीला व लाल रंग शुभ है। चन्द्रमा धर्म सम्बन्धित कार्यों में व्यस्त करवा सकते हैं। बुध व शुक्र अनुकूल रहेंगे।

5. सिंह राशिफल-
मीडिया व आईटी जॉब में शुक्र व चन्द्रमा  गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी।प्रशासन से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाहन प्रयोग के प्रति सतर्क रहें। नारंगी व हरा रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल-
प्रिय मित्र का आगमन हो सकता है। आध्यात्मिक सफलता से खुश रहेंगे। 08:15am के बाद चन्द्रमा का नवम व गुरु का मकर गोचर जॉब में लाभ देगा। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल
शुक्र तृतीय होकर जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति कराएंगे। धन लाभ संभावित है। भगवान विष्णु जी की पूजा करें। नीला व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल
08:15am के बाद चन्द्रमा का सप्तम व गुरु का तृतीय गोचर मंगलमय है। जॉब में जल्द प्रोमोशन हो सकता है। पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें। 

9. धनु राशिफल
शुक्र व चन्द्रमा का  गोचर प्रत्येक कार्यों में उन्नति के लिए अनुकूल है। रुके धन की प्राप्ति होगी। सफेद व नीला रंग शुभ है। मंगल व शुक्र बैंकिंग से जुड़े लोंगो को लाभान्वित करेंगे।

10. मकर राशिफल
इस राशि में स्थित गुरु व शनि जॉब में लाभ दे सकते हैं। 08:15 am के बाद चन्द्रमा का पंचम गोचर शिक्षा के लिए शुभ है। सूर्य सरकारी कार्यों में लाभ की स्थिति देंगे। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल
शनि व मंगल छात्रों को करियर में शुभ फल देगा। शनि पॉलिटिक्स में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सुखद रहेगा। हरा व नारंगी रंग शुभ है। 

12. मीन राशिफल-
चन्द्रमा व गुरु अनुकूल हैं। 08:15 am के बाद तृतीय चन्द्रमा धन प्रदान करता है। गुरु का एकादश गोचर बहुत ही मंगलमय है। नारंगी व पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat