लाइव टीवी

Horoscope Today, 2 January 2022: तुला व मीन के जातकों को बैंकिंग व मीडिया में मिलेगी सफलता, जानिए रविवार 2 जनवरी 2022 का राशिफल

Updated Jan 01, 2022 | 16:40 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 2 January 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें रविवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 2 जनवरी 2022 का अपना राशिफल।

Loading ...
राशिफल, aaj ka rashifal
मुख्य बातें
  • सूर्य धनु राशि में व शनि मकर में हैं।
  • आज चन्द्रमा का धनु राशि में गोचर मेष व सिंह के जातकों को लाभान्वित करेगा।
  • मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 2 January 2022:  आज के दिन सूर्योदय के समय मूल नक्षत्र व चन्द्रमा धनु राशि में है। सूर्य धनु राशि में व शनि मकर में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का धनु राशि में गोचर मेष व सिंह के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व मीन के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व मकर राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल--

पढ़ें 2 जनवरी का राशिफल:

1 मेष राशिफल-

आज राशि स्वामी मंगल व सूर्य का  गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। मूंग का दान करें। जॉब में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी।सफेद व पीला रंग शुभ है।

2 वृष राशिफल-

राशि स्वामी शुक्र व चन्द्रमा का गोचर व्यवसाय को विस्तार देंगे। मंगल आपसे जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। पीला व लाल रंग शुभ है।उड़द का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।मीडिया व बैंकिंग जॉब के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

3 मिथुन राशिफल-

चन्द्रमा व सूर्य मंगल बुध का प्रभाव मंगलमय है। बैंकिंग व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।सफेद व नीला रंग शुभ है।परिवार  में धार्मिक कार्य दिख रहा है।

4 कर्क राशिफल-

चन्द्रमा का गुरु प्रधान धनु गोचर धार्मिक कार्यों के लिए मंगलमय है।व्यवसाय के लिए अनुकूल समय है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बैंकिंग,आईटी व बैंकिंग जॉब में गुरु व चन्द्रमा गोचर उन्नति दे सकते हैं। लाल व नारंगी रंग शुभ है। ऑफिस कार्यों में आज ज्यादा व्यस्त हो सकते हैं।

5 सिंह राशिफल-

जॉब में सूर्य मंगल व बुध के प्रभाव व चन्द्रमा के पँचम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज कार्यों के प्रति सतर्क रहें।पिता का आशीर्वाद लें। सफेद व लाल रंग शुभ है।

6 कन्या राशिफल-

जॉब में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर व्यवसाय में लाभ देगा। हनुमानबाहुक का 07 बार पाठ करें। बैगनी व सफेद रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

7 तुला राशिफल- 

बैंकिंग,मीडिया व आईटी जॉब के कॅरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी तथा उच्चाधिकारियों से लाभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी व सफेद रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

8 वृश्चिक राशिफल-

आज चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय व द्वितीय सूर्य शुभ है।नेत्र विकार संभावित है।जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व पीला रंग शुभ है।तिल का दान करें। 

9 धनु राशिफल-

बुध, सूर्य बुध का गोचर पॉलिटिक्स में सफलता के लिए अति अनुकूल है। पॉलीटिक्स में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा।  बैगनी व हरा रंग शुभ है।तिल का दान करें।

10 मकर राशिफल-

गुरु का इस राशि से द्वितीय व द्वादश सूर्य  जॉब में उन्नति देंगे। शुक्र व गुरु मैनेजमेंट व फाइनेन्स जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। धर्म से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नारंगी व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

11 कुम्भ राशिफल- 

गुरु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा का एकादश व सूर्य  का धनु गोचर नवीन व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व नारंगी रंग शुभ है। शनि के द्रव्य तिल का दान करें।

12 मीन राशिफल- 

पॉलीटिक्स में सफल रहेंगे।गुरु का व्यय भाव व चन्द्रमा का दशम गोचर जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज उदर विकार से कष्ट हो सकता है। सफेद व पीला रंग शुभ है।चने की दाल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat