लाइव टीवी

Horoscope Today, 07 November 2021: सूर्योदय के समय ज्येष्ठा नक्षत्र, जानिए कैसा रहेगा रविवार का दिन?

Updated Nov 06, 2021 | 15:47 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 07th November 2021: ज्योतिष अनुसार रविवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 07 नवंबर की ग्रह स्थितियां।

Loading ...
07 नवंबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • कन्या व सिंह राशि के जातकों को मिलेगा लाभ।
  • कन्या व वृश्चिक के जातक करेंगे सफलता की प्राप्ति।
  • कर्क व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ को मिलेगी कूटनीतिक सफलता।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 07th November 2021: आज के दिन सूर्योदय के समय ज्येष्ठा नक्षत्र व चन्द्रमा वृश्चिक में है। चन्द्रमा 09 pm के बाद धनु में जाएंगे। मकर राशि मे इस समय गुरु व शनि है। सूर्य तुला व शुक्र अब धनु में हैं। आज कन्या व सिंह राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मिथुन व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

बैंकिंग व मीडिया में कन्या व वृश्चिक के जातक सफल रहेंगे। कर्क व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

1. मेष राशिफल- 

09 pm के बादआज चन्द्रमा का नवम गोचर छात्रों के भाग्य लिए अनुकूल है। आज व्यवसाय से सम्बंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्यों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-

बुध व चन्द्रमा शुभ है। अपनी व्यवसायिक सोच को विस्तार देंगे। जमीन या मकान खरीदने का प्लान बनेगा। हरा व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल-

09 pm के बाद चन्द्रमा व शुक्र का सप्तम गोचर व सूर्य का तुला गोचर मंगलमय है। मीडिया व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आसमानी व हरा रंग शुभ है। धार्मिक सम्बन्धित कार्यों में सफलता दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल-

आज सूर्य तुला व चन्द्रमा वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र का धनु व गुरु का मकर गोचर जॉब के लिए अनुकूल हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। लाल व पीला रंग शुभ है। पिता के आशीर्वाद  से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल-

09 pm के बाद चन्द्रमा व शुक्र एक साथ धनु में है। व्यवसाय में राशि स्वामी सूर्य का तुला राशि में व गुरु के छठें गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज हेल्थ के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। हरा व सफेद रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल-

चन्द्रमा इस राशि से तृतीय हैं। बैंकिंग व आईटी जॉब के लोग अपने कॅरियर से खुश रहेंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है।तिल का दान करें। हनुमान जी की उपासना करें।

7. तुला राशिफल-

09pm के बाद चन्द्रमा तृतीय होकर जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति तथा शुभ लाभ देंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें। हनुमान बाहुक का पाठ करें।

8. वृश्चिक राशिफल-

09 pm के पहले जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। नीला व सफेद रंग शुभ है। सवा किलो उड़द का दान करें।

9. धनु राशिफल-

09 pm के बाद चन्द्रमा का धनु व गुरु का मकर राशि में गोचर अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी।धन का व्यय होगा। नीला व सफेद रंग शुभ है। शुक्र आर्थिक सुख से लाभान्वित करेंगे।

10. मकर राशिफल-

चन्द्रमा के एकादश तथा सूर्य के तुला में गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ है। आईटी व बैंकिंग व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।गुड़ का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल-

सूर्य के तुला व शुक्र का धनु राशि में  गोचर बिजनेस व जॉब में बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन सुखद रहेगा। नारंगी व बैगनी रंग शुभ है। राहु के द्रव्यों उड़द व तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल-

शनि लाभ तथा चन्द्रमा का अष्टम में गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। बैंकिंग जॉब में प्रोमोशन संभावित है। पीला व सफेद रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat