लाइव टीवी

कर्क वार्षिक राशिफल 2022: कर्क राश‍ि के ल‍िए 2022 में ये मास लाएगा शुभ योग, सेहत और कर‍ियर में ऐसा रहेगा साल

Updated Dec 27, 2021 | 09:51 IST

Kark Yearly Rashifal 2022 (Cancer Yearly Horoscope), कर्क वार्षिक राशिफल 2022: कर्क राशि के ल‍िए 2022 कई शुभ योग लेकर आ रहा है। व‍िवाह और न‍िवेश का अच्‍छा समय है। देखें चंद्रमा की इस राश‍ि का 2022 का पूरा होरोस्‍कोप।

Loading ...
Cancer rashifal 2022 : कर्क राशि का 2022 का वार्षिक राशिफल
मुख्य बातें
  • सेहत को लेकर 2022 में कर्क राश‍ि वाले सजग रहें
  • खर्च भी है तो अच्‍छे न‍िवेश के योग भी बन रहे हैं
  • 15 मार्च के बाद से शुभ समय के संयोग हैं

Kark Yearly Rashifal 2022 (Cancer Yearly Horoscope 2022): कर्क राशि का स्वामी चन्द्रमा होता है। इस राशि के जातक राजनीति में बहुत उच्च पदों को प्राप्त करते हैं। बड़े प्रशासनिक अधिकारी बनते हैं। देश विदेश में उच्च प्रबंधकीय पदों को सुशोभित करते हैं। इस राशि के जातक बहुत सफल व्यवसायी होते हैं। न्यायायिक सेवा में बड़े पदों को प्राप्त करते हैं। मेष, सिंह, वृश्चिक, धनु तथा मीन इनकी मित्र राशियां हैं। इस राशि का मुख्य रत्न मोती है।

कर्क राशि का 2022 का वार्षिक राशिफल

1.स्वास्थ्य
साल की शुरुआत में हेल्थ में थोड़ी समस्‍या रहेगी। वृष संक्रांति के बाद समय अच्छा रहेगा। बीपी तथा सांस के रोगी सावधानी बरतेंगे। 17 अगस्त के बाद 15 नवम्बर तक उदर तथा नेत्र रोग की संभावना है।

Gemini Yearly Horoscope: मिथुन वार्षिक राशिफल 2022

2. कैरियर
इस वर्ष आप अपने जॉब में उन्नति करेंगे। बैंकिंग व आईटी से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। 14 जून से 16 नवम्बर के बीच प्रोमोशन या जॉब चेंज की संभावना है। व्यवसाय में उत्थान है। इस वर्ष जॉब में अप्रैल के बाद विदेश जाने की संभावना रहेगी। कैरियर के हिसाब से यह वर्ष बहुत ही अच्छा रहेगा। आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

3. लव लाइफ तथा दाम्पत्य जीवन
लव लाइफ बेहतर रहेगा। इस वर्ष आपका दाम्पत्य जीवन बहुत अच्छा रहेगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। मार्च तक जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लव लाइफ इस वर्ष विवाह के रूप में बदलेगी। 15 जनवरी से 15 मार्च तथा फिर मई से नवम्बर तक का समय युवाओं के लिए प्रेम विवाह का अच्छा समय है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

Aries Yearly Horoscope 2022 : मेष वार्षिक राशिफल 2022

4. आर्थिक स्थिति
इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। गृह निर्माण व व्यय की अधिकता रहेगी तथा अप्रैल के बाद स्थिति लाभप्रद रहेगी। 17 सितम्बर से वर्षान्त के बीच कोई मकान या जमीन क्रय कर सकते हैं। इस वर्ष आप धन का बहुत सुंदर निवेश रियल स्टेट व म्यूच्यूअल फंड में करेंगे।

5. शुभ समय
15 मार्च के बाद का समय बहुत अच्छा है। सितम्बर व नवम्बर माह आर्थिक व संतान की प्रगति के लिए बेहतर रहना चाहिए।

6. उपाय
प्रत्येक सोमवार को व्रत रहें। भगवान शिव की पूजा करते रहें। चन्द्रमा राशि स्वामी है। चन्द्रमा व गुरु के बीज मंत्र का जप करें। हर सोमवार को चावल का दान करें। शुभ मुहूर्त में रुद्राभिषेक करें। महामृत्युंजय मंत्र का नित्य जप करें। माता पिता के शुभ आशीर्वाद प्रतिदिन प्राप्त करते रहें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat