लाइव टीवी

Love Horoscope weekly: साप्‍ताह‍िक प्रेम राश‍िफल 8 से 14 अगस्त तक, प्‍यार के मामले में कैसे रहेंगे अगले 7 दिन?

Updated Aug 08, 2021 | 12:07 IST

Love Horoscope weekly 8th August to 14th August 2021: प्‍यार के मामले में देखें इस हफ्ते का प्रेम राश‍िफल। मेष से मीन तक-12 राश‍ियों के प्यार करने वालों के ल‍िए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

Loading ...
वीकली लव राश‍िफल / साप्ताहिक प्रेम राशिफल
मुख्य बातें
  • प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो मन का एक स्वरूप हो जाना है।
  • प्‍यार के मामले में देखें इस हफ्ते का प्रेम राश‍िफल।
  • मेष से मीन तक-12 राश‍ियों के प्यार करने वालों के ल‍िए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

Love Horoscope Weekly in Hindi : प्रेम जीवन का श्वांश है। प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं। सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं।ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो। प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो मन का एक स्वरूप हो जाना है।प्रेम अनन्त है।सीमाओं से परे है।यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला।शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है।शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए।शुक्र मंगल व बुध सिंह राशि में एक साथ हैं।

Love Horoscope weekly Hindi : 08th to 14th August 2021

मेष- दिल है कि मानता नहीं।अपने दिल की बातों को रोके नहीं। प्रेमी के प्रेम के अविरल प्रवाह आपको एक नव जीवन देंगे।शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।सुगन्धित इत्र शुक्र के प्रभाव को बेहतर करता है।

वृष- शुक्र इस राशि का स्वामी है।शुक्र इस समय आपके अनुकूल है।आपका लव पार्टनर मन से बहुत प्यारा है। रोमांटिक यात्रा सफल रहेगी।प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।

मिथुन- प्यार दैहिक तो नहीं होता लेकिन उसमें फिज़िकल अट्रैक्शन तो होता ही है। प्रेमी के हाथों में प्रेम लकीर होती है। यह लकीर अब विवाह में परिणीत हो सकती है। प्रेमी को खूबसूरत प्यार की पेंटिंग गिफ्ट करें।                 

कर्क - प्रेमी संग रोमांटिक यात्रा होगी।उसके हाथ के बने भोजन का रसास्वादन करेंगे। सप्ताह के अंत में दिल को थोड़ा सब्र दीजिए। सप्ताह के अंतिम दो दिन विरह का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह- कुछ युवा चाहत का इजहार होठों तक नहीं ला पाते। यह सप्ताह बेहतर है। प्यार में धैर्य भी आवश्यक है। दो दिन थोड़ा बहुत परेशान हो सकते हो फिर सब ठीक हो जाएगा।धैर्य रखिये अब प्रेम का कारक ग्रह शुक्र आपको नई ऊर्जा देगा।

कन्या- शुक्र द्वितीय राशिस्थ  है। आपकी नजरों में प्रेमी का सौंदर्य बहुत ही आकर्षक रहेगा।परिवार के सामने विवाह का प्रस्ताव रखना होगा।हर रास्ते पर फूल नहीं वरन कंटकों से भी गुजरना होगा। प्रेमी को खूबसूरत डायमंड दें।

तुला- आप प्रेम के मामले में इस वीक थोड़ी दैहिक विरह का सामना कर सकते हैं।शुक्र क्रिएटिविटी से आपको अच्छा गीतकार बनाता है। साहित्य लेखन का एन्जॉय करें।शुक्र इस राशि का स्वामी होकर आपके राशि से एकादश आपके सपोर्ट में है।

वृश्चिक- राशि स्वामी मंगल प्यार में क्रोध दे सकता है। प्रेमी के क्रोध को भी दिल से स्वीकार करें।जिसको आप प्यार करते हैं  वह आपका भला चाहता है।इस वीक परिवार में विवाह सम्बन्धित बात कर लीजिए।शुक्र का  दशम गोचर सपोर्टिंग है।


धनु- दैहिक रूप से दूरी का सामना करना पड़ सकता है।दूर रहने पर प्यार निखरता है। प्रेमी को खूबसूरत गोल्ड की ज्वेलरी गिफ्ट करें। शुक्र के बेहतर प्रभाव के लिए हीरा धारण करें।

मकर- अष्टम शुक्र बहुत बेहतर नहीं है। बहको नहीं।सब्र करो।प्यार में सफलता मिलेगी। प्रेम को विवाह में परिणीत करने का समय आ गया है। प्रेमी आपके लिए एक खूबसूरत गिफ्ट ले कर रख लिया है। शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।सुगन्धित इत्र प्रेमी को दें।

कुंभ - गुरु इस समय इसी राशि में है। शुक्र सप्तम है।सातवां शुक्र का गोचर विवाह का कारक है। लव लाइफ का आनन्द लेंगे।एक खूबसूरत प्रकृति को दर्शाता हुआ पेंटिंग प्रेमी को दें।

मीन- ग्रह सपोर्ट में है। शुक्र व मंगल का खष्ठम गोचर प्रतिकूल है।प्रेम को विवाह में बदलने में अभी समय है।दूर कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रेमी को डायमंड रिंग उपहार में दें।     

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat