लाइव टीवी

Monthly Horoscope May 2020: मई महीने में इन राशियों को संघर्ष के बाद मिलेगी सफलता, जानें अपना मासिक राशिफल

Updated May 01, 2020 | 09:34 IST

Monthly horoscope (मासिक राशिफल), May 2020: कई राशियों को सफलता मिलेगी, कई राशि वाले नये अवसर की ओर बढ़ेंगे तो कई राशि के लोग नई डील व सुंदर अवसरों को हासिल करेंगे। मासिक राशिफल से जानें पूरे मई महीने का हाल...

Loading ...
May horoscope 2020, Masik Rashifal

Monthly horoscope (मासिक राशिफल), May 2020: इस माह कई ग्रह अपना स्थान परिवर्तित कर रहे हैं। मंगल 04 मई की रात्रि 08 बजे कुंभ में जाएंगे। 15 के बाद सूर्य भी वृष में जाएंगे। इस माह ग्रहों का गोचर बहुत ही महत्त्वपूर्ण है। इस माह कर्क व मीन राशि के छात्र सफल रहेंगे। तुला, मकर व मेष राशि के व्यवसायी लाभान्वित होंगे। मीन व कुम्भ के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। वृष व मिथुन के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। कुम्भ व मकर के लोग भी संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत मासिक राशिफल-

पढ़ें मई का मासिक राशिफल

1. मेष राशिफल- यह माह व्यवसाय में सफलता का है। 15 मई के बाद जॉब सम्बंधित किसी रुके कार्य को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। 05 से 15 मई के बीच वाद विवाद से मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। उदर विकार की स्थिति परेशान कर सकती है। लाल रंग शुभ है। प्रत्येक गुरुवार को अन्न का दान करें।

2. वृष राशिफल-  जीवन संघर्ष है लेकिन अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। 04 मई के बाद मंगल गोचर लाभप्रद है। 15 से 22 मई के मध्य जॉब परिवर्तन का मन बनेगा। हरा रंग शुभ है। गुरुवार को किसी गरीब व्यक्ति को अन्न दान करें। मकर राशि का सहयोग लें।

3. मिथुन राशिफल- इस माह जीवन को नई दिशा देंगे। 04 मई के बाद जॉब में परिवर्तन की योजना बनाएंगे। आपका मन संतान की प्रगत से प्रसन्न रहेगा। घर पर ही माता दुर्गा जी का दर्शन करें व उनको नारियल व लौंग अर्पित करें। हरा रंग शुभ है। 15 के बाद सूर्य का गोचर धन लाभ कराएगा।

4. कर्क राशिफल- छात्रों की 04 मई के बाद जॉब सर्च करने में सफलता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। घर में नूतन कार्य आरंभ होंगे। नारंगी रंग शुभ है। 04 से 15 मई के मध्य व्यवसाय में अच्छी प्रगति हो सकती है। आर्थिक सुख से प्रसन्न रहेंगे। प्रत्येक मंगलवार हनुमान जी की विधिवत घर पर ही पूजा श्रेयष्कर है।
                    
5. सिंह राशिफल- 04 से 15 मई के मध्य व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग सार्वजनिक तौर पर कुछ बोलते समय सतर्क रहें। 17 से 22 मई के मध्य घर पर ही धार्मिक कार्यों में संलग्नता का है। भगवान विष्णु व सूर्य का आशीर्वाद लें। पीला रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 04 से 10 मई के मध्य छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद न करें। वाणी के प्रयोग के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय में उन्नति है। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। मेष राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। घर पर ही हर बुधवार को श्री गणेश जी की पूजा करें। नीला रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल-  05 से 15 मई व फिर अंतिम सप्ताह में व्यवसाय में नए डील व सुंदर अवसरों की प्राप्ति होगी। 16 से 23 मई के मध्य परिवार में विवाद की स्थिति आ सकती है। घर पर ही दुर्गा जी की एक परिक्रमा करें। हरा रंग शुभ है। ससुराल का सहयोग लें।

8. वृश्चिक राशिफल- 4 मई से 16 के मध्य अपने व्यवसाय में कार्यों को विस्तार देंगे। 16 मई के बाद जॉब परिवर्तन में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है। प्रत्येक गुरूवार चने की दाल का दान करें। 17 मई के बाद जॉब में प्रमोशन का संयोग बन सकता है।

9. धनु राशिफल-  11 मई के बाद व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। कन्या व मकर राशि का सहयोग लें। धन का आगमन होगा। 04 मई के बाद जाँब परिवर्तन की दिशा में सफलता मिलेगी। सफेद रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल- 04 से 16 मई के मध्य जॉब में प्रोमोशन करने के प्रयास में सफल रहेंगे। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। तुला व मेष राशि का सहयोग लें। छात्र अध्ययन को नई  दिशा देंगे। प्रत्येक बुधवार को घर पर ही श्री गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं। नीला रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल-  05 से 11 मई के मध्य धन ज्यादा व्यय न हो इस पर ध्यान दें। मकर व वृष राशि के जातक लाभ प्रदान कर सकते हैं। किसी नए बिजनेस की प्लानिंग सफल रहेगी। हरा रंग शुभ है। शनिवार को उड़द का दान करें। इस माह पिता का खूब आशीर्वाद लें।

12. मीन राशिफल- 04 से 11 मई के मध्य जॉब में उन्नति है। 15 मई के बाद व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। 18 से 27 मार्च के मध्य धन का आगमन होगा। छात्र सफल रहेंगे। सिंह व धनु राशि के जातक आपका साथ देंगे। पीला रंग शुभ है।घर पर ही प्रतिदिन भगवान विष्णु जी की पूजा करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat