लाइव टीवी

Monthly Rashifal November 2021 Hindi: नवंबर महीने में इस राशि के जातकों को व्यवसाय में होगा लाभ, पढ़ें अपना राशिफल

Updated Nov 01, 2021 | 09:29 IST

Monthly horoscope (मासिक राशिफल), November 2021: नवंबर 2021 का मासिक राशिफल। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन- किस राशि के लिए कैसा रहेगा नवंबर का महीना।

Loading ...
नवंबर मासिक राशिफल
मुख्य बातें
  • चन्द्रमा सप्ताह के प्रथम दिन सिंह राशि में हैं।
  • इस माह 17 नवंबर के बाद कर्क व मकर राशि के राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।
  • जानें क्या कहता है आपका नवंबर महीने का राशिफल।

November 2021 Monthly horoscope (नवंबर 2021 मासिक राशिफल): इस माह सूर्य तुला राशि में, बुध कन्या व शुक्र धनु में, मंगल तुला में, गुरु व शनि मकर राशि में व राहु वृष तथा केतु वृश्चिक में हैं। 16 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में जाएंगे। चन्द्रमा सप्ताह के प्रथम दिन सिंह राशि में हैं। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस माह 17 नवंबर के बाद कर्क व मकर राशि के राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। तुला, मकर व वृष राशि के छात्र लाभान्वित होंगे। मेष व कुम्भ के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। वृष व मीन के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। कर्क के लोग वाहन क्रय करने में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत मासिक राशिफल।

1. मेष राशिफल

यह माह राजनीति में सफलता का है। 17 नवंबर के बाद जॉब संबंधित किसी रुके कार्य को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। 04 से 08 नवंबर  के बीच व्यवसाय को लेकर मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। उदर विकार की स्थिति परेशान कर सकती है। सफेद व पीला रंग शुभ है। मंगलवार को मूंग का दान करें।

2. वृष राशिफल-

राशि स्वामी शुक्र व बुध का गोचर शिक्षा व संतान के लिए शुभ है। जीवन संघर्ष है लेकिन अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। 16 से 23 नवंबर के मध्य वाहन खरीदने का मन बनेगा।  हरा व नीला रंग शुभ है। गुरुवार को किसी गरीब व्यक्ति को अन्न व वस्त्र का दान करें। बड़े भाई का सहयोग लें। तिल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल-

इस माह व्यवसाय को नई दिशा देंगे। 16 नवंबर के बाद जॉब में विदेश जाने की योजना बनाएंगे। आपका मन संतान की प्रगति से प्रसन्न रहेगा। माता दुर्गा जी का दर्शन करें व उनको नारियल व लौंग अर्पित करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का प्रतिदिन पाठ करें। अन्न दान करते रहें।

4. कर्क राशिफल-

जॉब में कुछ नवीन कार्यों में सफलता है। 08 से 15 नवंबर तक जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। घर में नूतन कार्य आरंभ होंगे। नारंगी व लाल रंग शुभ है। 17 से 23 के मध्य सुखद यात्रा हो सकती है। आर्थिक सुख से प्रसन्न रहेंगे। प्रत्येक मंगलवार हनुमान जी के मंदिर जाना व उनकी 03 परिक्रमा करना श्रेयष्कर है। प्रतिदिन गो माता को भोजन दें।

5. सिंह राशिफल-

गुरु व चन्द्रमा गोचर के कारण माह के प्रथम सप्ताह में व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग सार्वजनिक तौर पर कुछ बोलते समय सतर्क रहें। 17 से 27 नवंबर के मध्य सामाजिक कार्यों में संलग्नता का है। भगवान विष्णु व सूर्य का आशीर्वाद लें। पीला व लाल रंग शुभ है। पिता को खुश रखने से सूर्य का प्रभाव सकारात्मक होता है।

6. कन्या राशिफल-

जॉब में छोटी- छोटी बातों को लेकर विवाद ना करें। स्थितियां आपके अनुकूल हैं। वाणी के प्रयोग के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय में उन्नति है। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। मेष व कुंभ राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। हर बुधवार श्री विष्णु जी का दर्शन करें व उनकी चार परिक्रमा करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

7. तुला राशिफल-

इस माह के 07 से 13 नवंबर के मध्य व्यवसाय में नई डील व सुंदर अवसरों की प्राप्ति होगी। 16 से 22 नवंबर के मध्य परिवार में विवाद की स्थिति आ सकती है। दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है। मित्रों का सहयोग लें। कन्या या मकर राशि का मित्र कोई बड़ा लाभ देगा।

8. वृश्चिक राशिफल-

16 नवंबर के बाद सूर्य व मंगल का गोचर मंगलमय है। व्यवसाय में कार्यों को विस्तार देंगे। 16 नवंबर के बाद सूर्य इसी राशि में रहेंगे। जॉब परिवर्तन में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक गुरूवार चने की दाल का दान करें। वाहन खरीदने का संयोग बन सकता है। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेने से मंगल अनुकूल होते हैं।

9. धनु राशिफल-

शुक्र इस समय इसी राशि में है। इस माह के प्रथम सप्ताह में जॉब को लेकर थोड़ा संघर्ष करना होगा। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। 15 से 23 नवंबर के मध्य धन का निवेश रियल स्टेट में होगा। व्यवसाय में कुछ नए परिवर्तन की दिशा  में सफलता मिलेगी। सफेद व पीला रंग शुभ है। मित्र सहयोग करेंगे। गुरु व सूर्य लाभ देंगे। गुरु का मकर गोचर लाभप्रद है।

10. मकर राशिफल-

शनि इसी राशि में अब मार्गी हैं। शुक्र लाभ भाव में गोचर हैं। जॉब में प्रोमोशन करने के प्रयास में सफल रहेंगे। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। छात्र अध्ययन को नई  दिशा देंगे। प्रत्येक बुधवार श्री गणेश जी के मंदिर जाएं। नीला व हरा रंग शुभ है। प्रत्येक बुधवार को बहते जल में नारियल प्रवाहित करें। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करते रहें।

11. कुम्भ राशिफल-

सूर्य 16 नवंबर के बाद राशि से दशम रहेंगे। धन ज्यादा व्यय न हो इस पर ध्यान दें। कन्या राशि के जातक लाभ प्रदान कर सकते हैं। किसी नए बिजनेस की प्लानिंग सफल रहेगी। सफेद व बैंगनी रंग शुभ है। गुरुवार को चने की दाल का दान करें। इस माह भगवान शिव का आशीर्वाद लें। माता का चरण स्पर्श चन्द्रमा की शुभता को बढ़ाएगा। अन्न दान करते रहें।

12. मीन राशिफल-

17 नवंबर के बाद सूर्य नवम व राशि स्वामी गुरु एकादश गोचर करेंगे। जॉब में उन्नति है। सेकेंड वीक में व्यवसाय में उन्नति रहेगा। 13 से 20 नवंबर के मध्य धन का आगमन होगा। छात्र सफल रहेंगे। कर्क व कन्या राशि के जातक आपका साथ देंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। शनिवार को तिल दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat