लाइव टीवी

Monthly Horoscope October 2020:17 अक्टूबर के बाद मेष राशिवालों के रुके काम होंगे पूरे, जानें इस माह का राशिफल

Updated Oct 01, 2020 | 11:07 IST

Monthly horoscope (मासिक राशिफल), October 2020: इस माह सूर्य कन्या राशि में व बुध तुला राशि में,राहु वृष में ,शुक्र सिंह में ,शनि मकर में,गुरु धनु व केतु वृश्चिक में तथा मंगल मेष राशि में रहेंगे।

Loading ...
Monthly Horoscope for October 2020
मुख्य बातें
  • माह के प्रथम दिन चन्द्रमा भी गुरु की राशि मीन में रहेगा।
  • 17 अक्टूबर को सूर्य तुला राशि में आ जाएंगे।
  • चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता है।

Monthly horoscope (मासिक राशिफल), October 2020: इस माह के प्रारंभ में ग्रहों का गोचर निम्नवत है-सूर्य कन्या राशि में व बुध तुला राशि में,राहु वृष में ,शुक्र सिंह में ,शनि मकर में,गुरु धनु व केतु वृश्चिक में तथा मंगल मेष राशि में रहेंगे।

माह के प्रथम दिन चन्द्रमा भी गुरु की राशि मीन में रहेगा। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता है। 17 अक्टूबर को सूर्य तुला राशि में आ जाएंगे।अब इन्हीं गोचर व नक्षत्र का परिणाम प्रत्येक राशियों पर जानते हैं।

पढ़ें अक्टूबर माह का मासिक राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: इस माह 17 अक्टूबर के बाद आप कई लंबित कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे।छात्रों को  स्वप्नों को विस्तार मिलेगा। व्यवसाय की स्थितियां 12 के  बाद अनुकूल हो जाएंगी।15 से 22 अक्टूबर के मध्य जॉब में सफलता मिलेगी ।धन प्राप्ति में सफल हो सकते हैं।पीला रंग शुभ है। हर गुरुवार को अन्न का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope:  इस माह 16 से 22 अक्टूबर के मध्य जॉब में नवीन उत्तरदायित्व का प्रस्ताव मिलेगा। 23 से 29 के मध्य स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें। प्रत्येक सोमवार को चावल का दान करें। हरा रंग शुभ है। राजनीति से सम्बद्ध जातकों को लाभ मिलेगा।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope:  इस माह 16 अक्टूबर तक स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहना होगा। 12 अक्टूबर के बाद का समय व्यवसाय के लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। हरा व नीला रंग शुभ है। जॉब में सफल रहेंगे।प्रत्येक मंगलवार को लाल वस्त्र तथा गुड़ का दान करें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope:  यह माह राजनीतिज्ञों के लिए सुंदर अवसर की प्राप्ति का समय है। 11 से 22 अक्टूबर तक का समय जॉब करने वालों व छात्रों के लिए  बहुत सुंदर है।पीला व लाल रंग शुभ है। व्यवसाय के लिए  समय बहुत ही अनुकूल है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।प्रतिदिन एक मुट्ठी अन्न का दान करें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: इस माह संतान के विवाह सम्बन्धित  किसी निर्णय को लेकर मन का द्वंद्व समाप्त होगा। 15 अक्टूबर के बाद जॉब में सुंदर अवसरों की प्राप्ति करेंगे। इस माह आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। लाल रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद आपके साथ है। रविवार को गुड़ का  दान करें। 

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: यह माह व्यवसाय सम्बन्धी अपने कई महत्वपूर्ण कार्यों को तेजी से निपटाने का है। छात्रों को आशातीत सफलता देगा।14 अक्टूबर के बाद स्वास्थ्य बेहतर होगा। 17 से 23 अक्टूबर के मध्य व्यवसाय सम्बन्धित कुछ नया कार्य आरंभ होगा। हरा रंग शुुभ हैै। छात्रों के प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी।                     

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope:  इस माह के प्रथम सप्ताह में जॉब को लेकर कभी कभी तनाव की स्थिति बन सकती है। 15 अक्टूबर के बाद व्यवसाय ठीक रहेगा। इस माह गृह निर्माण सम्बन्धित  कार्य होंगे।

सफेद व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन प्रातःकाल पूजा के बाद गाय को भोजन व विहंगों को दाना पानी देने से पुण्य की प्राप्ति होगी। 17 अक्टूबर के बाद जॉब में नवीन पद मिल सकता है।छात्रों के लिए यह माह बहुत ही श्रेयस्कर है।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope:  व्यवसाय को लेकर प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में भी सफलता है।पीला रंग शुभ है। प्रत्येक रविवार को गुड़ का दान करें। 05 से 11 अक्टूबर  तक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह माह थोड़ा कष्टप्रद रहेगा। 17 अक्टूबर के बाद व्यवसाय में सफलताओं व 15 अक्टूबर के बाद जॉब में प्रगति व नवीन उत्तरदायित्व का समय है। छात्रों का समय पहले से बेहतर होगा। 11 से 19 अक्टूबर के मध्य कोई रुका सरकारी कार्य पूर्णता की तरफ जाएगा। लाल रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: यह माह व्यवसाय में सफलता का माह है। प्रथम सप्ताह में स्वास्थ्य के प्रति एलर्ट रहना होगा। आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। हरा रंग शुभ है।  प्रतिदिन अन्न का दान करें तथा शनिवार को हनुमानबाहुक का पाठ करें।जॉब में अपनी प्रगति से खुश रहेंगे।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: माह के प्रथम सप्ताह में जॉब को लेकर कोई विवाद हो सकता है। 12 के बाद अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर आप उसी मिशन पर कार्य आरंभ करेंगे। छात्रों की स्टडी योजनाएं सफलता की तरफ मुड़ेंगी।हरा रंग शुभ है। शनिवार को तिल का दान करें।हनुमान जी की पूजा करते रहें।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope:  व्यवसाय के लिए लाभ व  सफलता भरा माह  है। 11 से 19 अक्टूबर के मध्य जॉब में नवीन उत्तरदायित्व की प्राप्ति करेंगे।सफेद व लाल रंग शुभ है। प्रत्येक गुरुवार को चने की दाल का दान करें। शिव उपासना करते रहें। धन का आगमन हो सकता है। 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat