लाइव टीवी

आज का राशिफल 11 August 2020: कुंभ व मिथुन राशि के जातकों को जॉब में मिलेंगे नए मौके, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Updated Aug 10, 2020 | 23:51 IST

आज का राशिफल, 11 August 2020: मेष राशि के जातकों को जॉब को लेकर कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। अपनी राशि के अनुसार जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन...

Loading ...
मुख्य बातें
  • वृष व मकर राशि के जातक हेल्थ के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे।
  • आज चन्द्रमा मंगल प्रधान मेष राशि में है।
  • आज मेष व मीन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।

आज का राशिफल 11 अगस्त: आज चन्द्रमा मंगल प्रधान मेष राशि में है। आज भरणी नक्षत्र है। शुक्र मिथुन में है। सूर्य अभी कर्क में ही गोचर कर रहा है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मीन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।

कुंभ व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व मकर राशि के जातक हेल्थ के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 11 अगस्त का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: जॉब को लेकर कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। राजनीतिज्ञ नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। उदर विकार की संभावना है। लाल रंग शुभ है।सुंदरकांड का पाठ करें।

 2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन जॉब व व्यवसाय में थोड़े सँघर्ष का है। धन का आगमन हो सकता है।व्यवसाय में विकास की तरफ अग्रसर होंगे। हरा रंग शुभ है। रिश्तों में विश्वास का धरातल मजबूत रखें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today:  सन्तान के विवाह सम्बन्धित  कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।स्वास्थ्य के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें। तिल का दान करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today:  आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। पीला रंग शुभ है। मीन व सिंह राशि के मित्रों का सहयोग मिलेगा। जॉब में किसी बात को लेकर तनाव मिल सकता है।

 5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। ससुराल से लाभ मिलेगा। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री अदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। अन्न दान करें।स्वास्थ्य बेहतर होगा।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज किसी रुके कार्य की सफलता से प्रसन्नता होगी। श्री गणेश जी की पूजा करते रहें। हरा रंग शुभ है। चावल का दान करें। यात्रा से बचें।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: हेल्थ में कुछ उथल पुथल को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।धन का व्यय कुछ ज्यादा ही हो सकता है। आज कार्यों की अधिकता के बीच  तनाव से बचें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज छात्रों  को मंगल व चन्द्रमा गोचर शिक्षा में सफलता देगा। लाल रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज संतान पक्ष से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। चने की दाल का दान करें। 

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन अच्छा गुजरेगा। धन का आगमन है व व्यय भी अच्छे कार्यों में होगा। नीला रंग शुभ है। परिस्थितियों से ताल मेल बैठाइए।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता मिलेगी। आज हेल्थ के प्रति एलर्ट रहें ।नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य में शुभता के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज तिल का दान करना श्रेयस्कर है।

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: धन का आगमन है। गृह निर्माण सम्बन्धी कार्य पूर्ण हो सकता है। हनुमान जी की उपासना करें।पीला रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat