लाइव टीवी

Horoscope 14 June: धनु राशि के छात्र अवसरों की प्राप्ति करेंगे, इन राशि वालों को जॉब में उन्नति संभव है

Updated Jun 14, 2020 | 06:04 IST

Rashifal (Horoscope): मेष राशि के व्यवसाय में कोई नया अनुबंध हो सकता है। बृष राशि वाले धन का निवेश रियल स्टेट में करें, कन्या राशि के स्वास्थ्य में अब सुधार होगा।

Loading ...
rashifal 14 June, Horoscope
मुख्य बातें
  • मकर राशि को आज मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा
  • कोई नया कार्य प्रारंभ करेंगे कुम्भ राशि के जाकत
  • कन्या राशि वाले गाय को पालक खिलाएं

Horoscope 14 June 2020: आज चन्द्रमा मीन राशि में हैं। शेष ग्रह स्थिति पूर्ववत है। आज कर्क व मीन राशि के व्यवसायी लाभान्वित होंगे। मेष व सिंह के जातक जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मीन व धनु राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

पढ़ें 14 जून का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: इस राशि के छात्र मंगल व चन्द्र गोचर से आज लाभान्वित होंगे। व्यवसाय में कोई नया अनुबंध हो सकता है। लाल रंग शुभ है। जॉब में उन्नति होगी। धन का आगमन हो सकता है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: शुक्र इसी राशि में हैं। धन का निवेश रियल स्टेट में करें। जॉब में प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। कन्या व मिथुन मित्र राशियां हैं जो आज लाभ प्रदान करेंगी। हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। राहु व बुध इसी राशि में हैं। जॉब सम्बन्धित कोई भी नया निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।
    
4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: चन्द्रमा धार्मिक कार्यों में मन लगाता है। छात्र लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है। आज आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा। धन आगमन होगा। चावल दान करें।
    
5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: जो लोग जॉब में हैं वो नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है। व्यवसाय में प्रगति है। गाय को गुड़ खिलाएं।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में अब सुधार होगा। हनुमान जी की पूजा करते रहें। हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: जॉब में उन्नति संभव है।घर पर ही परिवार संग धार्मिक अनुष्ठान हो सकती है। श्री सूक्त का पाठ करें। आज अपनी व्यवहार कुशलता से कोई बिगड़ा कार्य बनाएंगे। हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: मंगल कुम्भ में है। आज अपने आत्मबल को कम मत होने दें।कर्क राशि के लोग आपके लिए व्यवसाय में हेल्पफुल हैं। लाल रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: गुरु व चन्द्रमा का प्रभाव आज सफलता की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। किसी नई बिजनेस डील की संभवना रहेगी। पीला रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कुंभ एवं तुला राशि के जातक से लाभ मिलेगा। हरा रंग शुभ है। शनि  व चन्द्रमा लाभ प्रदान करेंगे। तिल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: व्यवसाय में कोई नया कार्य प्रारंभ करेंगे। पिता का आशीर्वाद लें। धन का निवेश रियल स्टेट में करें। नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: व्यवसाय में कोई विवाद न करें। धन का व्यय हो सकता है। लाल रंग शुभ है। सिंह राशि के लोगों से लाभ मिलेगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat