लाइव टीवी

राशिफल 15 August 2020: वृष व तुला राशि के लोग व्यवसाय में होंगे लाभान्वित, आज बन रहा है ये अच्छा संयोग

Updated Aug 15, 2020 | 04:00 IST

राशिफल, 15 August 2020: वृष राशिवालों के लिए आज का दिन मंगलकारी है। सूर्य व चन्द्र गोचर सिंह राशि के छात्रों को सफलता देंगे। जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन...

Loading ...
मुख्य बातें
  • आज एक अच्छा संयोग बन रहा है।
  • मेष व मीन के जातक जॉब में संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • तुला व मकर राशि के लोग जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। 

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज मृगशिरा नक्षत्र है तथा चन्द्रमा मिथुन राशि में है। आज एक अच्छा संयोग बन रहा है कि चन्द्रमा व शुक्र एक साथ मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज वृष व तुला राशि के लोग व्यवसाय में लाभान्वित होंगे। मेष व मीन के जातक जॉब में संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति करेंगे। तुला
व मकर राशि के लोग जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। 

पढ़ें 15 अगस्त का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: मंगल व चन्द्रमा के प्रभाव के कारण आज व्यवसाय में सफलता मिलेगी। कुछ नवीन कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं।पीला रंग शुभ है। छात्रों के सफलता प्राप्ति की संभावना है।गाय को केला खिलाएं।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन मंगलकारी है।सब बेहतर होगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे। हरा रंग शुभ है।चावल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: शुक्र इस समय इसी राशि में है। शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय को सकारात्मक  स्वरूप देगा। आज जॉब सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आज जॉब में लाभान्वित होंगे। सन्तान के विवाह को लेकर चिंतित रहेंगे। पीला रंग शुभ है।आज आपका आत्मबल ही आपका मित्र है। धन का आगमन होगा।

 5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today:  सूर्य व चन्द्र गोचर छात्रों को सफलता देंगे। जो लोग पॉलिटिक्स में हैं वो सफल रहेंगे ।व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: व्यवसाय में संघर्षों के बाद ही सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में कार्यों की अधिकता से थोड़ी परेशानी रहेगी।भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें।नीला रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: चन्द्रमा व शुक्र का प्रभाव व्यवसाय में आपको  लाभ देगा। जॉब में स्थान परिवर्तन भी संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। अन्न का दान करें। हरा रंग  शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज हेल्थ के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें।आज आप सुंदरकांड पाठ घर पर ही करें। लाल रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। गृह निर्माण सम्बन्धी कार्य आरंभ होगा।धन आगमन के संकेत हैं।जॉब में आपकी मेहनत अब सफलता की तरफ बढ़ेगी । लाल रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: व्यवसाय में संघर्ष के बाद ही सफलता मिलेगी । जॉब को लेकर उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। बड़े भाई से लाभ मिलेगा। नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today:  स्वास्थ्य सुख में संघर्ष रहेगा। आज कोई नया कार्य प्रारंभ करेंगे।धन का व्यय हो सकता है। हरा रंग शुभ है। बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। 

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: गुरु व चन्द्रमा व्यवसाय में सफल करेंगे। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।लाल रंग शुभ है। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। चने की दाल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat