लाइव टीवी

Horoscope 21 May: मीन राशि के छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे, तुला वालों को रहेगी सेहत संबंधी समस्या

Updated May 21, 2020 | 08:20 IST

Rashifal (Horoscope): वृश्चिक राशि वाले कुछ असमंजस में रहेंगे। कर्क राशि वालों को जॉब में उन्नति होगी। नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे सिंह राशि के जातक। जानें 21 मई का राशिफल।

Loading ...
rashifal 21 May, Horoscope today

Rashifal 21 May 2020: आज कुम्भ का मंगल व शुक्र का वृष गोचर वृष व वृश्चिक राशि को लाभान्वित करेगा। मंगल व शनि आज मेष व मकर राशि के जातकों को संघर्ष देंगे। सिंह व मीन के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मीन राशि के छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

पढ़ें 21 मई का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज अपने आत्मबल को कम न होने दें। आज व्यवसाय से लाभान्वित होंगे तथा कोई नया अनुबंध हो सकता है। सफेद रंग शुभ है। जॉब में उन्नति होगी।
                            
2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: शुक्र व सूर्य लाभ देंगे। धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जॉब में तुला राशि की मित्रता आज लाभ प्रदान करेंगी। नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज निर्णय लेने में असमंजस में रह सकते हैं। चन्द्रमा का इस राशि पर प्रभाव अच्छा रहेगा। हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।
                            
4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आज चन्द्रमा आध्यात्मिक उत्कर्ष देंगे। जॉब में उन्नति है। छात्र लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। धन का व्यय होगा। चावल का दान करें।
                            
5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य का दशम गोचर जॉब में लाभ देगा। घर में ही बजरंगबाण पाठ करें। अन्न दान करें। पिता का सहयोग मिलेगा तथा उनके आशीर्वाद से जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सफेद रंग शुभ है।
                            
6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज का दिन संघर्ष का है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में समस्या आ सकती है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। नीला रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।
                            
7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: शुक्र के अष्टम गोचर से स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है। आज बड़े भाई की सहायता से कोई बिगड़ा कार्य बनाएंगे। नीला रंग शुभ है। योग व ध्यान मन की एकाग्रता में बहुत सहायक हैं।
                            
8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज अपने निर्णय पर भावुकता को प्रभावी न होने दें। आज आप कुछ असमंजस में रह सकते हैं। हनुमानचालीसा का पाठ करें। पीला  रंग शुभ है। मंगल का द्रव्य गेहूँ का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: गुरु व चन्द्रमा आज जॉब में सफलता की प्राप्ति कराएंगे। व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। सफेद रंग शुभ है। पीले फल का दान करें। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
                            
10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: वक्री शनि व गुरु आर्थिक परेशानी ला सकते हैं। बड़े भाई से लाभ मिलेगा। नीला रंग शुभ है। अन्न का दान करें। जॉब में उच्चाधिकारियों से तनाव हो सकता है।
                            
11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन सफलता का है। घर पर ही दुर्गासप्तशती का पाठ कर माता दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करें। हेल्थ के प्रति लापरवाही न करें। नीला रंग शुभ है।
                            
12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज का दिन प्रगति का है। नारंगी रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। श्री सूक्त का पाठ करें। आज मन से मन की ही बात सुनें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat