लाइव टीवी

Horoscope Today 28 June: वृष राशि के व्यवसाय में आज है संघर्ष, ये राशि वाले क्रोध से बचें

Updated Jun 28, 2020 | 06:12 IST

Aaj ka Rashifal (Horoscope Today): व्यवसाय में प्रगति करेंगे कर्क राशि वाले। मकर राशि वालों को हेल्थ को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जॉब में प्रगति है। आज आज क्रोध न करें मीन राशि के जातक।

Loading ...
मुख्य बातें
  • व्यवसाय में नवीन अवसर प्राप्त करेंगे तुला राशि वाले
  • श्री सूक्त का पाठ करें मीन राशि के जातक
  • कन्या राशि के जॉब में आज तनाव हो सकता है

आज का राशिफल: आज 28 जून है। आज चन्द्रमा कन्या राशि में है। सूर्य मिथुन में है। आज वृष व तुला राशि के जातक आज घर पर ही धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। मकर राशि के लोग कोई नया कार्य प्रारंभ करेंगे। मकर व कुम्भ राशि के लोग जॉब में सफल रहेंगे। कर्क व धनु के जातक व्यवसाय में संघर्ष करेंगे। वृश्चिक व तुला राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--
   
पढ़ें 28 जून का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

                                 
1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: इस राशि के जातक बहुत ही सफल राजनीतिज्ञ होते हैं। चन्द्र व मंगल गोचर के कारण  व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। जॉब में प्रमोशन की संभावना है। हेल्थ से थोड़ा परेशान रहेंगे। पीला रंग शुभ है।
                                    
2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज व्यवसाय में संघर्ष है। इस राशि का स्वामी शुक्र इसी राशि में है। धन का व्यय हो सकता है। जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।
                                    
3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज क्रोध से बचें। राहु व चन्द्रमा का गोचर व सूर्य का प्रभाव जॉब में संघर्ष देगा। जॉब में परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। आसमानी रंग शुभ है।
                                    
4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: चन्द्रमा धार्मिक बनाएगा। व्यवसाय में प्रगति करेंगे। लाल रंग शुभ है। धन का व्यय होगा। आज दुर्गासप्तशती का पाठ करें। अन्न दान करें।
                                    
5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य व शुक्र जॉब में  नवीन अवसरों की प्राप्ति कराएगा ।लाल व सफेद रंग शुभ है। जॉब में उन्नति की तरफ बढ़ेंगे। स्वास्थ्य की तरफ ध्यान दें। गुड़ का दान करें।
                                    
6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: व्यवसाय में प्रगति होगी। हनुमान जी की पूजा करते रहें। सफेद रंग शुभ है।  व्यवसाय में लाभ सम्भव है। जॉब में आज तनाव हो सकता है। तिल का दान करें।
                                    
7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में नवीन अवसर दे सकते हैं। हेल्थ से परेशानी हो सकती है। बजरंगबाण का पाठ करें। कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण होगा। हरा रंग शुभ है।
                                    
8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: मंगल व चन्द्रमा अब स्वास्थ्य सुख में लाभान्वित करेगा। आज विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। कन्या राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल रंग शुभ है। गुड़ दान करें।
                                    
9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। आज वाहन क्रय करने के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है।आज आपको चन्द्रमा गोचर लाभ प्रदान कर सकती हैं। चने की दाल का दान करें।
                                    
10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज जॉब परिवर्तन में लाभ सम्भव है। संतान की शिक्षा सम्बन्धित रुका कार्य पूर्ण होगा। बड़े भाई से लाभ मिलेगा। हरा रंग शुभ है। हेल्थ को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। शिक्षा में प्रगति होगी। उड़द का दान करें।

                                    
11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में भी सफलता की प्राप्ति करेंगे। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।
                                    
12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता मिलेगी। आज क्रोध न करें। लाल रंग शुभ है। मित्रों से लाभ मिलेगा। अन्न दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat