लाइव टीवी

Horoscope 30 May: धन के मामले में अच्छा है इन राशियों का दिन, तिल दान करें कुंभ के जातक

Updated May 30, 2020 | 06:02 IST

Rashifal (Horoscope): जॉब व व्यवसाय में सफलता से खुश रहेंगे सिंह राशि वाले। जानें अपना राशिफल। गो माता को भोजन कराएं धनु राशि के लोग। कर्क राशि के लोगों को होगा लाभ। जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Loading ...
Aaj ka rashifal 30 May, Horoscope today
मुख्य बातें
  • धन आगमन से खुश रहेंगे कन्या राशि के लोग
  • कुंभ वालों के लिए अच्छा नहीं है आज का दिन
  • पढ़ें अपना 30 मई का राशिफल

Horoscope 30 May 2020: आज चन्द्रमा सिंह राशि में है। सिंह का स्वामी सूर्य है। सूर्य इस समय वृष में है। राहु व बुध मिथुन राशि में हैं। आज सिंह राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। मंगल के गोचर का लाभ कुम्भ व मकर राशि के जातकों को मिल रहा है। कर्क के छात्र जॉब प्राप्त करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। धनु व कुंभ राशि के लोग व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 30 मई का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: मंगल व चन्द्रमा के प्रभाव के कारण व्यायसायिक अनुबंध भविष्य में सफल रहेंगे। जॉब में आज संघर्ष रहेगा। जॉब में कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है। पीला रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: धन का व्यय अच्छे कार्यों में होगा। व्यवसाय में किसी नयी कार्य योजना का विस्तार देगा। सफेद रंग शुभ है। भाई से लाभ मिलेगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: राहु व बुध का प्रभाव तथा आज का चन्द्र गोचर व्यवसाय में सफलता देगा। गणेश जी की पूजा करें। हरा रंग शुभ है। हरे वस्त्र का दान करें। आत्मबल को बनाए रखें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। सफेद रंग शुभ है। आज धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मीन व सिंह राशि का सहयोग लें, लाभ होगा। बड़े भाई के सहयोग से कोई सरकारी कार्य पूर्ण होगा।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: चन्द्रमा आज इसी राशि में है। जॉब व व्यवसाय में सफलता से खुश रहेंगे। पिता की सहायता से कार्य बनेंगे। भगवान सूर्य का आशीर्वाद लें। धन की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है। नेत्र विकार से परेशानी होगी।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। धन आगमन से खुश रहेंगे। ससुराल से लाभ प्राप्त होगा। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व नीला रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: चन्द्रमा व शुक्र का प्रभाव अच्छा है। आय प्राप्ति में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर होगा। नीला रंग शुभ है। मकर व वृष राशि आज के लिए लाभप्रद है। जॉब में उन्नति है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: मंगल का कुम्भ गोचर व चन्द्रमा का इस राशि पर प्रभाव आपके व्यवसाय को विस्तार देगा। धन की प्राप्ति होगी। लाल रंग शुभ है। मंगल के द्रव्यों गुड़, गेहूं इत्यादि का दान करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज तनाव से बचें। अपने आत्मबल को बनाए रखें। पीला रंग शुभ है। गो माता को भोजन कराएं। चने की दाल का दान करें। व्यवसाय में कोई भी नया निर्णय अभी टाल दें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today:  व्यवसाय में सफल रहेंगे व इसको नई सकारात्मक दिशा देंगे। घर पर ही विष्णु जी की चार परिक्रमा करें। हरा रंग शुभ है। तनाव से बचें। तिल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: किसी अपने रिश्तेदार या मित्र से ही मानसिक कष्ट मिल सकता है। नीला रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें। उड़द का दान करें। योग व मेडिटेशन करते रहें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज धन का व्यय होगा। आज अपने आपको तनाव से दूर रखें। योग व ध्यान करें। पीला रंग शुभ है। मित्रों की सहायता से कोई रुका कार्य पूर्ण हो सकता है।


Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat