लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 01 जून से 07 जून: तुला और कुंभ वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, जानें कैसा है 12 राशियों का सप्ताह

Updated Jun 01, 2020 | 06:09 IST

साप्ताहिक राशिफल 01 जून से 07 जून तक: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन, सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल।

Loading ...
Saptahik Rashifal 01 June To 07 June 2020
मुख्य बातें
  • चन्द्रमा सप्ताह के पहले दिन बुध प्रधान राशि कन्या में है।
  • 2 जून को चन्द्रमा तुला में फिर 04 को वृश्चिक में रहेंगे।
  • इस सप्ताह कर्क व मिथुन के जातक प्रत्येक कार्यों में सफल रहेंगे।

Saptahik Rashifal 01 June To 07 June: इस सप्ताह सूर्य व शुक्र वृष राशि में राहु, बुध, मिथुन, शनि, गुरु, मकर में व मंगल कुम्भ राशि में है। चन्द्रमा सप्ताह के पहले दिन बुध प्रधान राशि कन्या में है। 02 जून को चन्द्रमा तुला में फिर 04 को वृश्चिक में व सप्ताह के अंत में गुरु की राशि धनु में रहेंगे। इस सप्ताह कर्क व मिथुन के जातक प्रत्येक कार्यों में सफल रहेंगे। सिंह व कुम्भ के छात्र प्रतियोगी एग्जाम में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मकर व धनु के लोग व्यवसाय को नई दिशा देंगे। आइये अब जानते हैं इस सप्ताह का विस्तृत राशिफल....

साप्ताहिक राशिफल 01 जून से 07 जून तक

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: यह सप्ताह सुखद परिणाम लेकर आने वाला है। सोमवार को आपकी महत्वाकांक्षी योजनाओं को विस्तार मिलेगा। मंगलवार से गुरुवार तक व्यवसाय में सकारात्मक पहल का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। मंगलवार के बाद जॉब में सफलता मिलेगी।पीला रंग शुभ है। मंगलवार को गेहूं दान करें। हनुमान जी की पूजा करते रहें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: बहुत दिनों से आप आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए आप लगातार प्रयासरत हैं। 02 जून से 03 जून तक तुला का चन्द्रमा गोचर लाभप्रद है। इस सप्ताह आपके ज्ञान को और विस्तार मिलेगा। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।अ न्न का दान करें। सफेद व नीला रंग शुभ है। गुरुवार के बाद जॉब में सकारात्मक परिवर्तन हो सकता है।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope Today: सोमवार को स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहना होगा। यदि आप जॉब में परिवर्तन करना चाहते हैं तो इस सप्ताह का मंगलवार से गुरुवार तक का समय आपके लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। इस वीक व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। हरा व नीला रंग शुभ है। बुधवार को हरे वस्त्रों का दान करते रहें। श्री गणेश उपासना करते रहें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope Today:  सोमवार को कन्या का चन्द्रमा आध्यात्मिक उत्कर्ष की प्राप्ति कराएगा। मंगलवार से शुक्रवार तक धन का निवेश शेयर के पावर सेक्टर में करें। मीन या धनु राशि का व्यक्ति आपकी मदद करेगा। सफेद व पीला रंग शुभ है। गुरुवार से शुक्रवार तक धन की प्राप्ति होगी। शिव उपासना करते रहें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope Today: छात्र इस सप्ताह जॉब के लिए सुंदर अवसरों की प्राप्ति करेंगे। चन्द्रमा का तुला गोचर मंगलवार व बुधवार को व्यवसाय में प्रगति कराएगा। स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर होगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है।जाँब को लेकर सभी संशय गुरुवार को चन्द्रमा के वृश्चिक में आते ही समाप्त हो जाएगा।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope Today: बुधवार तक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मंगलवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धित कोई नया कार्य आरंभ होगा। इस सप्ताह किसी तुला या वृष राशि के व्यक्ति से नए व्यावसायिक संबन्ध बन सकते हैं। हरा रंग शुभ है। गुरुवार से शुक्रवार तक जॉब परिवर्तन का प्रयास करें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope Today: इस सप्ताह आर्थिक विकास होगा। व्यवसाय के दृष्टिकोण से 04 जून जब चन्द्रमा वृश्चिक व 05 को पूर्णिमा के दिन आप अपनी ठप्प पड़ी योजनाओं को शुरू करें तो बेहतर होगा। शुक्रवार पूर्णिमा को घर पर ही धार्मिक कार्य होंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है। गरीबों में अन्न दान करने से पुण्य की प्राप्ति होगी।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope Today: इस सप्ताह 06 जून को चन्द्रमा धनु में सप्ताहांत तक रहेंगे इसलिए इस बीच आप जॉब को परिवर्तित करने की सोचेंगे जो कि भविष्य में बेहतर रहेगा। गुरुवार तक व्यवसाय में संघर्ष है। पीला व सफेद रंग शुभ है।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य  पहले से बेहतर होगा। कोई रुका सरकारी कार्य इस सप्ताह के पूर्णिमा के दिन पूर्णता की तरफ जाएगा। मंगलवार से गुरुवार तक धन का आगमन होगा। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गुरुवार को दान पुण्य करें।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope Today:  मंगलवार से गुरुवार तक व्यवसाय में  सफलता मिलेगी। 04 जून तक जॉब में संघर्ष दिख रहा है। 05 को पूर्णिमा के दिन चन्द्रमा के धनु राशि में आते ही सब बेहतर हो जाएगा। 03 जून तक स्वास्थ्य के प्रति भी एलर्ट रहना होगा। इस सप्ताह आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं।सफेद रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope Today: 02 जून को चन्द्रमा के तुला में आने से आप एक ऐसे मिशन पर कार्य आरंभ करेंगे जो आपका ड्रीम रह चुका है। व्यावसायिक योजनाएं सफलता की तरफ मुड़ेंगी। नीला व हरा रंग शुभ है। इस सप्ताह गाय को प्रतिदिन भोजन कराएं। बुधवार के बाद जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope Today: इस सप्ताह 02 जून से चन्द्रमा के तुला में आने के बाद आप नए कार्यों को हाथ में लेंगे। धनु व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। 04 जून के बाद जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। नारंगी व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat