लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 10-16 जनवरी: विशेष लाभ में रहेंगे मकर और तुला राशि के जातक, सेहत के प्रति सचेत रहें ये लोग

Updated Jan 10, 2021 | 06:00 IST

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 10 से 16 जनवरी तक: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आगामी सप्ताह? यहां जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन सभी का साप्ताहिक हिंदी राशिफल।

Loading ...
Saptahik Rashifal 10 January 2021 to 16 January 2021
मुख्य बातें
  • धनु व मीन राशि के लोग जॉब में करेंगे प्रगति।
  • सेहत को लेकर सचेत रहें कन्या और कुंभ राशि के जातक।
  • विशेष लाभ में रहेंगे दो राशियों के लोग।

साप्ताहिक राशिफल 10 जनवरी से 16 जनवरी 2021 तक  (Weekly Horoscope / Rashifal):  इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा वृश्चिक राशि में रहेगा। चन्द्रमा एक राशि में सवा दो दिन रहता है। इस सप्ताह गुरु व शनि मकर में, मंगल मेष में, राहु वृष में .शुक्र धनु में व सूर्य धनु में तथा बुध मकर राशि में स्थित है। 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में आ जाएंगे।

इस प्रकार 14 जनवरी के बाद सूर्य ,बुध,गुरु व शनि एकसाथ मकर में गोचर करेंगे। इस सप्ताह मकर व तुला राशि के लोग गुरुवार के बाद विशेष लाभ में रहेंगे। कन्या व कुम्भ को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व सिंह राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। धनु व मीन के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल-

साप्ताहिक राशिफल- 10 से 16 जनवरी तक:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: इस सप्ताह सूर्य का गोचर गुरूवार के बाद बहुत कार्य करेगा। स्वास्थ्य व आर्थिक सुख में प्रगति रहेगी। छात्र सफल रहेंगे। लाल रंग शुभ है। हनुमान की नियमित पूजा व सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत-लगभग 60 से 65%

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope: इस सप्ताह मंगलवार से बुधवार तक का समय आपके लिए बहुत ही शुभ है। इस वीक जमीन या मकान खरीद सकते हैं। गुरुवार के बाद व्यवसाय में लाभ होगा।नए व्यवसाय की पूरी योजना बन जाएगी। हरा रंग शुभ है।
भाग्य प्रतिशत-लगभग 70 से 80%

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope: इस सप्ताह गुरुवार के बाद व्यवसाय में लाभ होगा। किसी धार्मिक अनुष्ठान आरम्भ करने के लिए यह उचित समय है। हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। राजनीतिज्ञों के लाभ का संयोग है।
भाग्य प्रतिशत-60 से 65%

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope: इस सप्ताह सूर्य के मकर में आने के बाद जाँब से सम्बन्धित कार्यों को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। संतान के विवाह सम्बन्धित निर्णय लेंगे। व्यवसाय में रुके धन की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करते रहें।
भाग्य प्रतिशत-65 से 75 %

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: यह सप्ताह व्यवसाय में सफलता का है। जाँब में उन्नति का समय है। व्यवसाय परिवर्तन में सफलता की संभावना है। बुधवार को हेल्थ के प्रति सचेत रहना होगा। इस सप्ताह सुखद यात्रा कर सकते हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ प्रतिदिन करते रहें।
भाग्य प्रतिशत-55 से 60%

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: इस सप्ताह व्यवसाय में सफलता प्राप्त करेंगे । गुरुवार के बाद आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोंण से यह सप्ताह बहुत बेहतर है।हरा रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें। मूंग का दान करते रहें।
भाग्य प्रतिशत-60 से 65%

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope: इस वीक जाँब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। गुरुवार के बाद सूर्य अचानक लाभ प्रदान करेंगे। मंगलवार तक का समय यात्रा के लिए  बेहतर है। हरा व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करे।
भाग्य प्रतिशत- 75 से 80%

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: इस सप्ताह जाँब में कुछ परेशानी की संभावना है। इस वीक मंगलवार के बाद धन आगमन से प्रसन्न रहेंगे। जमीन या मकान खरीद सकते हैं। लाल रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करते रहें।
भाग्य प्रतिशत-55 से60%

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: शनि ,बुध व चन्द्रमा का गोचर बुधवार तक जाँब के लिए अनुकूल है। सूर्य के मकर में आने के बाद गुरुवार से कई रुके कार्य पूर्ण होना प्रारम्भ हो जाएंगे। धन आगमन से खुश रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है।इस सप्ताह धन प्राप्ति की संभावनाएं हैं। श्री सूक्त पढ़ते रहें।
भाग्य प्रतिशत- 75 से 80%

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: इस सप्ताह गुरुवार से सूर्य,बुध,गुरु व शनि एक साथ मकर में रहेंगे। व्यवसाय में किसी नवीन कार्य के आगमन से खुश रहेंगे। छात्र उन्नति करेंगे। सफेद रंग शुभ है।भगवान शिव की पूजा करते रहें।रविवार को गुड़ का दान करें।
भाग्य प्रतिशत-70 से 80%

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope:  यह सप्ताह छात्रों के लिए सफलता भरा होगा ।व्यवसाय में रुका धन प्राप्त होगा। सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान बहुत ही फलीभूत होगा। इस वीक मंगलवार तक स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। श्री सूक्त का पाठ करते रहें।
भाग्य प्रतिशत- 70 से 75%

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस के लिए समय अनुकूल हैं।यह सप्ताह बहुत ही शुभ है। गृह कार्यों में व्यस्त रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है। रुका धन मिल सकता है। प्रतिदिन चने की दाल का दान करें। संतान उन्नति करेगी।
भाग्य प्रतिशत-80 से 90 %

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat