लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 जुलाई 2021: मेष से मीन तक, जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह

Updated Jul 25, 2021 | 06:19 IST

साप्ताहिक राशिफल 25 जून से 31 जुलाई 2021: मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन तक- यहां जानिए सभी 12 राशियों में से किस राशि लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह।

Loading ...
Weekly Rashifal, 25 से 31 जुलाई 2021 का साप्ताहिक राशिफल
मुख्य बातें
  • कर्क और तुला राशि के जातकों को होगी धन की प्राप्ति।
  • सोमवार को गुरु के साथ कुंभ में आएंगे चन्द्रमा।
  • कन्या व मकर राशि के जातकों का होगा आर्थिक विकास।

साप्ताहिक राशिफल 25 जुलाई से 31 जुलाई 2021: श्रावण माह के प्रथम सप्ताह में सूर्य व बुध कर्क में, शुक्र, मंगल सिंह में केतु वृश्चिक, शनि मकर, गुरु कुंभ व राहु वृष राशि में गोचर कर रहे हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा शनि के साथ मकर राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। सोमवार को चन्द्रमा गुरु के साथ कुंभ में आ जाएंगे।

इस सप्ताह कन्या व मकर राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति में विकास होगा। कर्क व तुला राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक व मीन के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल (Weekly Rshifal in Hindi)

Weekly Rashifal 25th July to 31th July 2021 Horoscope in Hindi:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: सोमवार से बुधवार तक गुरु व शनि के एकसाथ कुंभ गोचर से प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बुधवार के बाद बिजनेस में रुके कार्य बनेंगे। बड़े भाई का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जॉब परिवर्तन के लिए समय ज्यादा अनुकूल है। सफेद व लाल रंग शुभ है। मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।शुक्र व राहु रुका धन देंगे।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope: इस सप्ताह जॉब में सोमवार के बाद गुरु व चन्द्रमा का दशम गोचर कोई बड़ा लाभ दे सकता है। इस वीक वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। हरा व सफेद रंग शुभ है। छात्रों के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope: राशि स्वामी बुध व चन्द्रमा का गोचर सप्ताह में सोमवार के बाद बहुत शुभ है। बुधवार का बाद का समय जॉब के लिए बहुत श्रेयष्कर है। व्यवसाय सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी।हरा व बैगनी रंग शुभ है। जॉब में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।शनिवार को तिल का दान करें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope: इस वीक मंगलवार के बाद जॉब में किसी विशेष पद को लेकर प्रयासरत रहेंगे। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। मंगलवार से शुक्रवार तक कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे। शनि से सम्बंधित द्रव्यों तिल व तेल का शनिवार को दान करते रहें। सफेद व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: इस सप्ताह स्वास्थ्य में विशेष प्रगति है। सूर्य उपासना के साथ साथ भगवान शिव जी की उपासना करते रहें। फोन से बातचीत के प्रति बहुत सावधान रहना होगा। चन्द्रमा व सूर्य का गोचर मंगलवार के बाद छात्रों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं।नारंगी सफेद रंग शुभ है।प्रतिदिन उड़द का दान करें।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: इस सप्ताह गृह निर्माण से जुड़े कई रुके कार्य पूर्ण करेंगे।आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।पिता का चरण स्पर्श कर प्रतिदिन आशीर्वाद लें।सोमवार के बाद रुके चन्द्रमा व गुरु गोचर धन का आगमन कराएगा। इस सप्ताह धार्मिक कार्य होंगे। छात्र प्रगति करेंगे।आसमानी व बैगनी रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope: इस सप्ताह सोमवार से बुधवार तक चन्द्रमा व गुरु का एकसाथ पंचम गोचर जॉब को लेकर उन्नति के अवसर देगा। राशि स्वामी शुक्र व चन्द्र गोचर मंगलवार से शुक्रवार तक व्यवसाय में विशेष लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। जॉब में प्रोन्नति संभावित है। मित्रों का सहयोग लाभ करेगा।धन का व्यय धार्मिक कार्यों में होगा। नीला व सफेद रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: सूर्य उच्चाधिकारियों से लाभ देगा।शिक्षा में प्रोन्नति संभावित है।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह  धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का नियमित पाठ करें। चन्द्रमा व मंगल का प्रभाव रुके कार्यों के पूर्ण होने में बहुत ही लाभप्रद है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope:  इस सप्ताह सोमवार से बुधवार तक गुरु व चन्द्रमा एकसाथ कुंभ राशि में गजकेसरी बनाते हुए अनुकूल हैं। मंगलवार के बाद चन्द्रमा जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। राजनीति में पद प्राप्ति की सम्भावना है। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। तिल दान करते रहें।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा व राशि स्वामी शनि इसी राशि में रहकर व्यवसाय में लाभ देंगे। सोमवार के बाद चन्द्रमा का द्वितीय आना शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। नीला व बैगनी रंग शुभ है। प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करते रहें। बुधवार व शनिवार को तिल व काला वस्त्र का दान करें।राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। मंगलवार से शुक्रवार तक आर्थिक सुख भी बेहतर होगा।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: गुरु का कुम्भ व सूर्य बुध का कर्क गोचर अनुकूल है। व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। इस सप्ताह सोमवार के बाद जॉब में पदोन्नति सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। विष्णु जी की नियमित पूजा करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है। मंगलवार के बाद आर्थिक सुख में लाभ मिलेगा। प्रतिदिन अन्न दान करें।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: गुरु व चन्द्रमा का द्वादश गोचर सोमवार से धार्मिक कार्य करवाएगा। इस सप्ताह जॉब में लापरवाही से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। मंगलवार के बाद व्यवसाय सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में प्रगति होगी। प्रतिदिन शिवपुराण का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat