लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 9 जनवरी से 15 जनवरी 2022: किसके लिए कैसे रहेंगे अगले 7 दिन? जानिए अपना इस सप्ताह का राशिफल

Updated Jan 09, 2022 | 06:46 IST

Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल 9 जनवरी 2022 से 15 जनवरी 2022: सभी 12 राशियों में किस राशि लिए ये सप्ताह कैसा रहने वाला है? मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन तक का राशिफल।

Loading ...
साप्ताहिक राशिफल 9 जनवरी 2022 से 15 जनवरी 2022 तक
मुख्य बातें
  • 15 जनवरी को मकर में जाएंगे सूर्य व वहां बिताएंगे एक माह।
  • वृष व मकर राशि के जातकों का आर्थिक स्थिति में होगा विकास।
  • कर्क व मीन राशियों के जातक करेंगे धन की प्राप्ति।

साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) 9 जनवरी 2022 से 15 जनवरी 2022: इस सप्ताह सूर्य व शुक्र धनु राशि में, शनि बुध मकर में व गुरु कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। मंगल व केतु एकसाथ मंगल की ही राशि वृश्चिक में तो वहीं केतु का परम मित्र ग्रह राहु शुक्र की राशि वृष में गौचररत है। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा गुरु प्रधान राशि मीन में रहेंगे। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।

15 जनवरी को सूर्य मकर में जाएंगे व वहां एक माह रहेंगे। इस सप्ताह वृष व मकर राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति में विकास होगा। कर्क व मीन राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कर्क व तुला के लोग जॉब में प्रगति करेंगे।  आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का  विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।

Weekly Rashifal 9th Janyary 2022 to 15th January 2022 Horoscope in Hindi:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope:
व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। गुरुवार के बाद बिजनेस में रुके कार्य बनेंगे। कन्या व तुला राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। बैंकिंग व मीडिया जॉब परिवर्तन के लिए समय ज्यादा अनुकूल है। लाल व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड पाठ करें। गुरु व चन्द्र गोचर मंगलवार के बाद ज्यादा अनुकूल फल देगा।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope:
इस सप्ताह व्यवसाय में बुधवार के बाद कोई बड़ा लाभ होने की सम्भावना है। शुक्रवार के बाद मकान क्रय करने की योजना बन सकती है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त पढ़ते रहें। छात्रों के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। शनिवार को कम्बल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope:
राशि स्वामी बुध, सूर्य व चन्द्रमा का गोचर बहुत ही मङ्गलमय है। सूर्य का सप्तम गोचर व्यवसाय के लिए बहुत श्रेयष्कर है। नवीन व्यवसाय सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। हरा व सफेद रंग शुभ है। व्यवसाय में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री रामचरितमानस का पाठ करें। अन्न दान करते रहें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope:
गुरु का अष्टम व शनि का सप्तम गोचर इस वीक शिक्षा में कॅरियर को लेकर सुन्दर प्रयासरत करेगा। संतान सफलता की प्राप्ति करेंगे। कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे। शनि से सम्बंधित द्रव्यों तिल व कम्बल का शनिवार को दान करते रहें। सफेद व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।

Also Read: Monthly Rashifal January 2022 Hindi: इन जातकों के लिए लाभदायक रहेगा वर्ष 2022 का पहला महीना, देखें अपना मासिक राशिफल

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope:
राशि स्वामी सूर्य पँचम होंगे व गुरु सप्तम रहेंगे। व्यवसाय में विशेष प्रगति है। भगवान भास्कर जी की उपासना करते रहें। मंगलवार तक धन के लेन देन के प्रति बहुत सावधान रहना होगा। गुरु का सप्तम गोचर छात्रों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। लाल व नारंगी रंग शुभ है। प्रतिदिन गुड़ का दान करें।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope:
इस सप्ताहव व्यवसाय से जुड़े कई रुके कार्य पूर्ण करेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन भगवान सूर्य को जल अर्पित कर आशीर्वाद लें। मंगलवार से शनिवार तक रुके धन का आगमन होगा। इस सप्ताह धार्मिक यात्रा होंगे। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope:
इस सप्ताह जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। राशि स्वामी शुक्र व सूर्य गोचर व्यवसाय में विशेष लाभ प्रदान करेंगे। श्री गणेश जी की पूजा करते रहें। जॉब में स्थान या दायित्व परिवर्तन संभावित है। तृतीय शुक्र का सहयोग लाभ करेगा। धन का आगमन होगा। नीला व सफेद रंग शुभ है। कम्बल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope:
मंगल व गुरु लाइफ के हर फील्ड में लाभ देगा। मीडिया व आईटी जॉब में प्रोन्नति संभावित है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री रामचरितमानस का नियमित पाठ करें। प्रतिदिन तिल का दान बहुत लाभप्रद है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope:
गुरु तृतीय व सूर्य का इस राशि मे गोचर करेंगे वहीं गुरु तृतीय हैं। बुध अनुकूल हैं। मंगलवार के बाद चन्द्रमा जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। राजनीति में पद प्राप्ति की सम्भावना है। सफेद व लाल रंग शुभ है। गुरु के द्रव्य चने की दाल व हल्दी का दान करते रहें।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope:
सूर्य द्वादश होकर तथा गुरु द्वितीय व राशि स्वामी शनि इसी राशि में रहकर जॉब व  व्यवसाय में लाभ देंगे। मंगल व  केतु का गोचर शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन गणेश जी की पूजा करते रहें। शनिवार को कम्बल का दान करें। प्रतिदिन श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope:
इस राशि का गुरु जॉब में आशातीत सफलता देंगे। धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। हनुमान जी  की नियमित पूजा करें। आसमानी व नीला रंग शुभ है। कन्या व मकर राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। बुधवार को गाय को पालक व हरा चारा खिलाएं।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope:
गुरु का द्वादश व सूर्य का दशम में आना बहुत ही शुभ है।शनि का एकादश गोचर आर्थिक लाभ करवाएगा।स्वास्थ्य में लापरवाही से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। गृह निर्माण सम्बन्धित कार्य में प्रगति हो सकती है।पीला व लाल रंग शुभ है। कम्बल दान करें।इस सप्ताह रुके धन की प्राप्ति हो सकती है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat