लाइव टीवी

AAPKA LUCK METER 16 january 2022 : आज क‍िस्‍मत क‍ितना साथ देगी, देखें 'आपका लक मीटर' और लकी नंबर

Updated Jan 16, 2022 | 09:23 IST

16 जनवरी 2022 का द‍िन आपके ल‍िए कितना लकी रहेगा। क‍िस राश‍ि के ह‍िस्‍से में है सफलता और क्‍या रहेगा आपका लकी नंबर। टाइम्‍स नाउ नवभारत पर आपका लकमीटर कार्यक्रम से जानें ज‍िसमें प्रसिद्ध ज्योतिषी डॉ. जय मदान आपकी क‍िस्‍मत के राज खोल रही हैं।

Loading ...
मुख्य बातें
  • टाइम्‍स नाउ नवभारत पर आ रहा है प्रसिद्ध ज्योतिषी डॉ. जय मदान का शो
  • आपका लकमीटर शो में जय मदान बताएंगी क‍िस्‍मत आपके खाते में क्‍या लेकर आ रही है
  • जानें आज भाग्‍य आपका क‍ितना साथ देगा और क्‍या रहेगा आपके ल‍िए लकी नंबर

AAPKA LUCK METER 16 january 2022 : टाइम्‍स नाउ नवभारत पर नए शो आपका लकमीटर के जरिए आप जान सकते हैं क‍ि आज क‍िस्‍मत आपका क‍ितना साथ देगी और आपके लिए लकी रंग और कलर क्‍या रहेंगे। इस शो को प्रसिद्ध ज्योतिषी डॉ. जय मदान पेश कर रही हैं जो एक मोटिवेशनल स्पीकर, परिवर्तनकारी लाइफ कोच, कॉर्पोरेट ट्रेनर, रिलेशनशिप काउंसलर और आध्यात्मिक उपचारक हैं। डॉ. जय मदान से जानें क‍ि आज भाग्‍य आपका क‍ितना साथ देगा और आप के ल‍िए क्‍या रहेगा लकी कलर और नंबर। 

AAPKA LUCK METER 16 january 2022

1. मेष राशि : आज के दिन आपको सफलता का सम्पूर्ण फल मिलेगा। यदि आपने अपने व्यापार में कुछ नई रणनीतियां बनाई हैं तो आज उनपर अमल करने का समय आ चुका है। परिवार का आज आपको पूरा साथ मिलेगा। आज आपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए अपने भाई की भी मदद ले सकते है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी और ससुराल पक्ष से भी सम्मान प्राप्त होगा। 
भाग्यशाली कलर- पीला
भाग्यशाली नंबर -3
भाग्यमीटर- 50 %

2. वृष राशि : आपकी किसी प्रतिभाशाली इंसान से मुलाकात होने वाली है जिसका प्रभाव आप पर काफी गहरा पड़ने वाला है। आपको कोई दुखद समाचार मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आपको किसी को भी अपने मन की बात नहीं बतानी है, नहीं तो वह उसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
भाग्यशाली कलर- हरा
भाग्यशाली नंबर -6
भाग्यमीटर- 65%

3. मिथुन राशि : विवाह योग्य लोगों के लिए आज का दिन खुशखबरी लेकर आएगा। आपके लिए उत्तम अवसर आएंगे जिसके कारण परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे। लेकिन थोड़ा संभलकर क्योंकि आज आपका कोई परिचित व्यक्ति आपको ठेस भी पहुंचा सकता है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा की तैयारी की है, तो आजका दिन आपको सफलता दिला सकता है। 
भाग्यशाली कलर- बैंगनी
भाग्यशाली नंबर -2
भाग्यमीटर- 72 %

4. कर्क राशि : आज का दिन सामाजिक कार्य में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं जिसके कारण आप व आपके परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे और आपके बीच पारिवारिक एकता भी बढ़ेगी। लेकिन घर और बाहर कहीं पर भी अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा नहीं तो कोई  वाद विवाद पैदा हो सकता है। वैसे आज आपको अपनी आय में वृद्धि के स्रोत प्राप्त होंगे। 
भाग्यशाली कलर- ग्रे
भाग्यशाली नंबर -5
भाग्यमीटर- 55 %

5. सिंह राशि : आज का दिन आपकी संपत्ति में वृद्धि का दिन रहेगा। अगर आज आप किसी संपत्ति  की खरीददारी करने की तैयारी कर रहे हैं तो वो आपके लिए फलदायक रहेगी। लेकिन अपने पिताजी या घर के बुजुर्गों से सलाह मश्वरा जरूर  करें। अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जिस भी कार्य को करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने दुश्मनों को पहचानने के आज मौके मिलेंगे तो आप थोड़ा सतर्क रहिएगा। 
भाग्यशाली कलर- सुनहरा
भाग्यशाली नंबर -9
भाग्यमीटर- 74 %

6. कन्या राशि : कन्या राशिवालों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि आज आपको अपने स्वास्थ्य के कारण परेशानी हो सकती है और अगर आपने अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरती तो भविष्य में ये किसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। इसलिए आप थोड़ा बहुत कष्ट होने पर भी डॉक्टरी सलाह अवश्य लें। आपको व्यवसाय में धन लाभ होने की भी संभावना है। आप संतान के लिए किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे तो उसका उचित समय आ चुका है। 
भाग्यशाली कलर- भूरा
भाग्यशाली नंबर -1
भाग्यमीटर- 85 %

7. तुला राशि : तुला राशिवालों अगर आपका कोई कानूनी कार्य लंबे समय से चल रहा है तो उसमें आ रहीं अड़चनें आज दूर होंगी और उसका फैसला भी आपके पक्ष में आ सकता है। कारोबार कर रहे लोगों को आज अपने कारोबार के पार्टनर से सावधान रहना होगा क्योंकि वो उनके साथ चालबाजी कर सकते हैं। संतान को यदि आप विदेश से शिक्षा दिलाना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य भी पूरे हो सकते हैं। 
भाग्यशाली कलर- हरा
भाग्यशाली नंबर -7
भाग्यमीटर- 66 %

8. वृश्चिक राशि : आज आपके व्यवसाय से जुड़ी योजनाएं फलीभूत होंगी। यदि आप अपनी व्यवसाय से संबंधित नई योजनाओं को लॉन्च करेंगे तो वो आपको भविष्य में भरपूर लाभ देगी। व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें अत्यधिक मेहनत और अपने साथियों के साथ की भी आवश्यकता होगी। आप कहीं पर अपने धन का निवेश करेंगे तो वो आपके लिए लाभदायक रहेगा। 
भाग्यशाली कलर- काला
भाग्यशाली नंबर -8
भाग्यमीटर- 47 %

9. धनु राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा क्योंकि आज आपको लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। जिसकी आप उम्मीद भी नहीं कर रहे थे आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर भी प्राप्त होगा। व्यवसाय के लिए यदि आज आपको किसी यात्रा पर  जाना पड़े तो वो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आज आपको अपने परिवार के सदस्यों का सहयोगभी मिलता दिख रहा है। 
भाग्यशाली कलर- महरून
भाग्यशाली नंबर -5
भाग्यमीटर- 87 %

10. मकर राशि : मकर राशि वालों को अपने  संतान की संगति की ओर ध्यान देना होगा। उन्हें किसी भी गलत संगत से बचाना होगा। फिजूलखर्ची के कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा आज आपको व्यवसाय में किसी भी व्यक्ति के कहने पर धन का निवेश नहीं करना है। नहीं तो ये आपके लिए जोखिम भरा फैसला साबित हो सकता है। व्यवसाय में आज आपको लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन आपको उन्हें पहचानने की आवश्यकता है, तभी आप उनसे लाभ उठा पाएंगे। 
भाग्यशाली कलर- सफेद
भाग्यशाली नंबर -4
भाग्यमीटर- 59 %

11. कुंभ राशि : आज का दिन आपको घर अथवा व्यवसाय कहीं पर भी किसी विवाद में पड़ने से बचना ही बेहतर होगा नहीं तो आपको बेवजह का मानसिक तनाव मिल सकता है। यदि आज आप किसी यात्रा पर जाएंगे तो वो आपके लिए भी लाभदायक रहेगी। आपको घर और नौकरी कहीं पर भी कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। कारोबार में यदि आप किसी निर्णय को लेते हैं तो सोच विचार कर ही निर्णय लें। किसी के बहकावे में आकर लिया गया निर्णय आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। वैसे आपको पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा, जिसके कारण आपका व्यवसाय और गति पकड़ेगा और आप प्रसन्न रहेंगे। 
भाग्यशाली कलर- नारंगी
भाग्यशाली नंबर - 3
भाग्यमीटर- 64 %

12. मीन राशि : आज आपको कोई उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है। जिसके कारण आप और आपके परिवार के सदस्य प्रसन्न होंगें। आज आपका कोई बड़ा काम करने का मन होगा। लेकिन उसमें आपको अपने किसी परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य लेना चाहिए। नहीं तो नुकसान होने की संभावना है। वैसे आपको अपने कुछ फालतू खर्चों पर लगाम लगानी होगी, तभी आप भविष्य के लिए कुछ बचा पाएंगे। वरना भविष्य में आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है। 
भाग्यशाली कलर- कत्थई
भाग्यशाली नंबर -5
भाग्यमीटर- 52 %

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat