लाइव टीवी

राशिफल, 15 June 2020: मानसिक तनाव से बचें मकर राशि के जातक, इस राशि के लोग रखें सेहत का ख्याल

Updated Jun 15, 2020 | 07:51 IST

राशिफल, 15 June: मेष राशि के जातकों को आज जॉब में अनचाहा भय परेशान कर सकता है। आज जॉब में किसी से विवाद से बचें। जानें कैसा रहेगा आपका सोमवार का दिन।

Loading ...
मुख्य बातें
  • कर्क राशि के लोगों को आज होगा तनाव
  • हनुमान चालीसा का पाठ करें वृश्चिक राशि के लोग
  • कुम्भ के जातकों को आड शिक्षा में मिलेगी सफलता

Horoscope 15 June 2020: आज ग्रहों के गोचर के अनुरूप चन्द्रमा मीन राशि में हैं। आज सूर्य भी मिथुन राशि में आ चुके हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मिथुन के जातक सूर्य गोचर के कारण व्यवसाय में प्रगति करेंगे। मेष व कन्या राशि के छात्र जॉब प्राप्त करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। वृष व मकर राशि के लोग स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 15 जून का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज व्यवसायी सफल रहेंगे। जॉब में अनचाहा भय परेशान कर सकता है। पीला रंग शुभ है। अन्न का दान करें। हनुमान जी की उपासना करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: शुक्र व चन्द्रमा आपकी व्यावसायिक योजना को विस्तार देंगे। कोई रुका धन प्राप्त होना चाहिए। नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। जॉब में आज अपने कार्यों से प्रसन्न रहेंगे।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: अध्ययन को नई दिशा देंगे। आज आपके मन में परिवार से संबंधित  किसी रिश्ते को लेकर असमंजस रहेगा। सूर्य आज से एक माह तक इसी राशि में रहेंगे। सफलता ही सफलता है। हनुमान जी की पूजा करें। लाल रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आज जॉब में थोड़ा तनाव है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है। आज गृह निर्माण संबंधी कार्यों में व्यस्त रहेंगे। शिव उपासना करते रहें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: आज का दिन संघर्ष का है। सूर्य व हनुमान जी की पूजा करें। व्यवसाय में धन की प्राप्ति होगी। नारंगी रंग शुभ है। राजनीतिज्ञों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज अपने व्यवसाय के परिणाम से खुश रहेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा रंग शुभ है। आज जॉब में किसी से विवाद से बचें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। 

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: जॉब को लेकर एक नवीन आशा का संचार होगा। नीला व सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य के प्रति बहुत ही सचेत रहें। चावल दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: मंगल का कुंभ व चन्द्र का मीन गोचर आपके अपने व्यवसाय को विस्तार देंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। मंगल आत्मबल व धैर्य में वृद्धि करेंगे। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। सफेद व पीला  रंग शुभ है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। योग व ध्यान करते रहें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: मानसिक तनाव से बचें। जॉब को लेकर छोटा मोटा विवाद हो सकता है। नीला रंग शुभ है। शनि व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ देगा।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: राजनीतिज्ञों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व नीला रंग शुभ है। अन्न दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज गुरु व चन्द्रमा आपके अनुकूल हैं। जॉब व व्यवसाय में सफलता से मन हर्षित रहेगा। पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। पीले फलों का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat