लाइव टीवी

Horoscope Today 21 June: आज सूर्य ग्रहण से इन राशियों को होगा लाभ, हेल्थ को लेकर तनाव में होंगे तुला राशि वाले

Updated Jun 21, 2020 | 07:15 IST

Aaj ka Rashifal (Horoscope Today): मेष राशि के जॉब में प्रगति है। कन्या राशि वालों को उदर विकार से कष्ट हो सकता है। धनु राशि वालों को सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। वृष राशि को धन का आगमन होगा।

Loading ...
मुख्य बातें
  • मीन राशि के छात्र सफल रहेंगे
  • मकर राशि वाले सकारात्मक सोच रखें
  • तुला राशि वालोंं को बड़े भाई का सहयोग मिलेगा

आज का राशिफल: आज चन्द्रमा मिथुन राशि में है। सूर्य भी मिथुन राशि में है। आज एक अद्भुत संयोग है कि सूर्य व चन्द्रमा दोनों एक साथ मिथुन में गोचर कर रहे हैं। आज कर्क व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कुंभ व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मिथुन व मकर राशि के जातक हेल्थ के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

पढ़ें 21 जून का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: जॉब में  प्रगति है। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। नेत्र विकार की संभावना है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: सूर्य व चन्द्रमा इसी राशि में हैं। आज धन में वृद्धि होगी। जॉब व व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। स्वास्थ्य के प्रति कोई भी लापरवाही न करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today:  चन्द्रमा आध्यात्मिक विकास देगा। छात्र लाभान्वित होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। कर्क राशि के मित्र का सहयोग मिलेगा। जॉब में किसी बात को लेकर तनाव मिल सकता है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today:  छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। नारंगी रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें। अन्न दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today:   आज बुध व चन्द्रमा अनुकूल हैं। जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। उदर विकार से कष्ट सम्भव है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। हरा व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। आज बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। सफेद रंग शुभ है। धन का व्यय कुछ ज्यादा ही हो सकता है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: व्यवसाय में मंगल व चन्द्रमा गोचर सफलता देगा। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपके लिए आज सुखद हैं। लाल रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज संतान के विवाह को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। जॉब में प्रमोशन के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: व्यवसाय में चन्द्र गोचर का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आज का दिन अच्छा गुजरेगा। नीला रंग शुभ है। आज बेवजह के तनाव से दूर रहें। सकारात्मक सोचें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जॉब को लेकर तनावग्रस्त रह सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य में शुभता के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। धन का आगमन हो सकता है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें। पीला रंग शुभ है। पीले फलों का दान करें। छात्र सफल रहेंगे।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat